
भारत में रूसी तेल की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड! महंगा बेचकर कितना कमा रहे पुतिन
AajTak
फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस ने भारत को सस्ता तेल बेचा था, लेकिन अब रूस के प्रमुख कच्चे तेल यूराल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. अमेरिकी छूट के कारण तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिससे भारत को रूसी तेल रिकॉर्ड महंगा पड़ रहा है.
फरवरी 2022 में यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद पश्चिमी प्रतिबंधों को देखते हुए रूस ने भारत को खूब सस्ता तेल बेचा था. भारत की रिफाइनरियों ने सस्ते रूसी तेल से भारी मुनाफा कमाया लेकिन अब जब दुनिया एक और बड़े युद्ध के बीच फंसी हुई है, भारत को रूसी तेल काफी महंगा पड़ रहा है, बल्कि यूं कहें कि भारत को रूसी तेल 2022 के बाद सबसे महंगा पड़ रहा है.
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत आने वाले रूस के प्रमुख कच्चे तेल यूराल क्रूड की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. रूसी तेल की कीमतों में भारी उछाल की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूसी तेल पर छूट है जो उन्होंने पूरी दुनिया के देशों के लिए जारी की है.
भारत आ रहे रूसी तेल यूराल की कीमत शुक्रवार को 98.93 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया. ऊर्जा डेटा फर्म Argus Media के अनुसार, इसमें शिपिंग चार्जेज भी शामिल है. भारत को इससे पहले रूसी तेल कभी इतना महंगा नहीं पड़ा था.
भारत के लिए रिकॉर्ड महंगा हुआ रूसी तेल
रूसी तेल की कीमतों में ये बढ़ोतरी ऐसे समय आई है जब मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के कारण वैश्विक तेल कीमतें बढ़ रही हैं. आंकड़ों के अनुसार, भारतीय बंदरगाहों तक पहुंचने वाले रूसी कच्चे तेल पर मिलने वाली छूट शुक्रवार को वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड के मुकाबले घटकर 4.80 डॉलर प्रति बैरल रह गई.
28 फरवरी को ईरान के साथ जंग शुरू होने के बाद तेल की बढ़ती कीमतों को देखकर अमेरिका ने सबसे पहले भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट जारी की थी. यह अस्थायी छूट है जो 30 दिनों के लिए जारी की गई थी. इसके बाद पिछले हफ्ते अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने दूसरी बार अनुमति जारी की, जिसके तहत दुनिया के सभी देश समुद्र में पहले से मौजूद रूसी तेल कार्गो खरीद सकते हैं.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










