
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से काबुल दहला... तालिबान बोला- अस्पताल पर बम गिराया, 250 मौतें
AajTak
अफगानिस्तान ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने काबुल में एक अस्पताल पर एयरस्ट्राइक की है. इस हमले में 250 लोगों की मौत हो गई और चार सौ अधिक घायल हो गए. वहीं, पाकिस्तान ने इस हमले से इनकार किया है.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान ने राजधानी काबुल के एक अस्पताल को एयरस्ट्राइक में निशाना बनाया है. इसमें 250 लोगों की जान चली गई और चार सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए. हालांकि, पाकिस्तान की ओर से इन आरोपों को ख़ारिज कर दिया गया है.
अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने काबुल में नशा मुक्ति केंद्र के इस्तेमाल में हो रहे एक अस्पताल पर हमला किया. इस हमले में 250 मासूमों की जान चली गई.
किसी भी नागरिक स्थल को निशाना नहीं बनाया गया
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता ने अफगानिस्तान के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताते हुए खारिज कर दिया. पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने भी साफ किया कि हमले बेहद सटीक थे और केवल मिलिट्री ठिकानों और आतंकवादी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया था, किसी भी ऐसे जगह को टारगेट नहीं किया गया जहां आम लोग रहे.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग के बीच चौधरी बना चीन, उठाया ये कदम
दोनों देशों के बीच यह तनाव सीमा पर भी बढ़ता जा रहा है. अफगान अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में सीमा के पास हुई गोलाबारी में चार लोग मारे गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. वहीं पाकिस्तान यह आरोप लगाता रहा है कि अफगानिस्तान में मौजूद अलग-अलग उग्रवादी संगठन उसके देश में हमले करते हैं. दूसरी ओर, तालिबान सरकार इन आरोपों से इनकार करती आई है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








