
ईरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर इजरायली सेना की स्ट्राइक, पूर्व सुप्रीम लीडर के विमान को किया तबाह
AajTak
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इजरायली सेना ने ईरान के तेहरान में घुसकर बड़ी कार्रवाई की है. इजरायल ने दावा किया है कि उसने रात भर चले ऑपरेशन के दौरान तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के इस्तेमाल वाले विमान को पूरी तरह नष्ट कर दिया है.
इजरायली सैन्य बलों ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को चलाए ऑपरेशन में तेहरान के अंदर घुसकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. इजरायल का कहना है कि उसने रात भर चले इस ऑपरेशन में मेहराबाद एयरपोर्ट पर एक विशेष विमान को नष्ट कर दिया है, जिसका इस्तेमाल ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों द्वारा किया जाता था. इस हमले का उद्देश्य ईरान की सैन्य संचार और पुनर्निर्माण क्षमताओं को कमजोर करना है. इजरायल ने चेतावनी दी है कि वह ईरान में सैन्य वाहनों और उपकरणों को निशाना बनाना जारी रखेगा. यह कार्रवाई ईरानी शासन की सुरक्षा-व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, इजरायली सेना ने बताया कि इस विमान इस्तेमाल ईरानी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों, सैन्य नेताओं और सशस्त्र बलों के सदस्य घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों के लिए कर रहे थे. इसी विमान का इस्तेमाल ईरान के सैन्य खरीद, संचार तथा सहयोगी देशों (एक्सिस ऑफ रेसिस्टेंस) के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए होता था. सेना ने बताया कि इस हमले का मुख्य उद्देश्य ईरानी नेतृत्व की संचार क्षमताओं और सैन्य पुनर्निर्माण की शक्ति को कमजोर करना है. इजरायल ने चेतावनी दी है कि वह पूरे ईरान में सैन्य बलों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले किसी भी वाहन को निशाना बनाना जारी रखेगा.
रणनीतिक संपत्ति को नुकसानइजरायली सेना ने इस विमान को ईरान की एक 'रणनीतिक संपत्ति' करार दिया है. उनके बयान के मुताबिक, इस विमान के नष्ट होने से ईरानी शासन की अपने सहयोगी देशों के साथ तालमेल बिठाने की क्षमता को गहरा धक्का लगा है. विमान का इस्तेमाल न केवल सैन्य अधिकारियों की आवाजाही के लिए होता था, बल्कि ये सैन्य उपकरणों की खरीद और एक्सिस देशों के साथ संचार प्रबंधन का भी मुख्य जरिया था.
इजरायल का मानना है कि इस प्रहार से ईरान की सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने की प्रक्रिया काफी धीमी हो जाएगी.
ईरान को IDF की चेतावनी इस हमले के बाद इजरायली सेना ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं. सैन्य बयान में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ईरान के अंदर कहीं भी सैन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों और विमानों को बख्शा नहीं जाएगा. मेहराबाद एयरपोर्ट जैसी सुरक्षित जगह पर इस तरह की स्ट्राइक करना ईरान की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है. इजरायल इस कार्रवाई को ईरानी शासन की रीढ़ तोड़ने और उसकी पुनर्निर्माण क्षमता को सीमित करने की दिशा में एक बड़ा कदम बता रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.






