
VIDEO: बुजुर्ग किसान का ऐसा विरोध, जमीन पर लेट-लेटकर माफियाओं से जमीन बचाने की लगाई गुहार
AajTak
मध्य प्रदेश के एक किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बुजुर्ग किसान जमीन पर लेट-लेटकर विरोध कर रहे हैं. मामला उनकी जमीन का है, जिसको लेकर दावा है कि कुछ माफिया उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं. कई शिकायतों के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया तो किसान ने आखिरकार विरोध का रास्ता चुना.
मध्य प्रदेश के मंदसौर के एक बुजुर्ग किसान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी जमीन को माफियाओं से बचाने की गुहार के बाद कलेक्टर ऑफिस में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्हें जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय में जमीन पर लेट-लेटकर विरोध करते देखा जा सकता है. बुजुर्ग किसान की पहचान मंदसौर के शंकरलाल पाटीदार के रूप में हुई, जो माफियाओं के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे थे.
शंकरलाल का दावा है कि उन्होंने माफिया के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. जनसुनवाई के दौरान शंकरलाल ने जिला प्रशासन को आवेदन दिया था लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जमीन अभी भी उनके पास ही है. स्थानीय प्रशासन ने अपनी शुरुआती जांच में बताया कि कुल 3.52 हेक्टेयर जमीन शंकरलाल और संपत बाई के बीच बराबर-बराबर बंटी हुई है.
यह भी पढ़ें: किसान नेता नवदीप जमानत पर जेल से रिहा, पांच महीने पहले हरियाणा पुलिस ने किया था गिरफ्तार
क्या है जमीन विवाद का पूरा मामला?
प्रशासन के मुताबिक, 2010 में संपत बाई ने अपनी जमीन का एक हिस्सा अश्विन को बेच दिया, जिसने जमीन पर कब्जा नहीं किया. प्रशासन के मुताबिक, शंकरलाल के पास न सिर्फ अपनी जमीन है, बल्कि वह जमीन भी है जो संपत बाई ने अश्विन को बेची थी.
स्थानीय रिकॉर्ड से पता चलता है कि जमीन शंकरलाल और संपत बाई के बीच विभाजित है. जबकि संपत बाई ने 2010 में अपना हिस्सा अश्विन को बेच दिया था, अश्विन ने कभी कब्जा नहीं किया. इसके बावजूद, शंकरलाल को डर है कि माफिया उनकी और उनके परिवार की जमीन को निशाना बना रहे हैं.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








