
Video: दारूबाज बंदर से रायबरेली के लोग परेशान, शराब न मिले तो ठेके पर करता है हंगामा
AajTak
रायबरेली से एक बंदर का बीयर पीते हुए वीडियो वायरल हुआ है. वाइन शॉप मालिक ने बताया कि वह इस बंदर से काफी परेशान है. बंदर अक्सर शराब की दुकान में आए लोगों से शराब की बोतल या केन झपटकर उसे पी लेता है.
अभी तक आपने किसी इंसान को ही शराब पीते हुए देखा होगा. लेकिन उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें बंदर को बीयर पीते हुए देखा गया. बीयर की केन पकड़े बंदर उसे बड़े की चाव से पी रहा है. ये वीडियो गदागंज थानाक्षेत्र के अचलगंज इलाके का है.
बताया जा रहा है कि यह बंदर शराब पीने का शौकीन है. जब भी कोई यहां वाइन शॉप पर शराब खरीदने आता है तो वह उससे शराब छीन लेता है और गटक जाता है.
दुकान के संचालक ने बताया कि उसने कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की. लेकिन अधिकारियों ने उसे यही सलाह दी कि उसे मार कर भगा दीजिए. मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद अब आबकारी विभाग के अधिकारी वन विभाग से बंदर को पकड़वाने की बात कह रहे हैं.
मुंह में केन लगाकर बीयर गटक रहा ये बंदर जिले के गौरा विकासखंड के अचलगंज में संचालित शराब की दुकान के मालिक के लिए सिरदर्द बना हुआ है. दुकान में आने वाले ग्राहकों से ये शराब छीन लेता है और उसे बड़े चाव से गटक जाता है.
दुकानदार में काम करने वाले सेल्समैन जब इसे भगाते हैं तो ये काटने के लिए दौड़ता है. परेशान दुकानदार ने इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की तो उन्होंने भी बंदर से निजात पाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से मदद मांगी.
दुकान में काम करने वाले सेल्समैन श्याम सुंदर ने बताया कि हम इस बंदर से बड़े परेशान हैं. वह न केवल ग्राहकों से शराब छीन लेता है, बल्कि कई बार दुकान के अंदर रखी बोतलों को भी नुकसान पहुंचाता है. हम उसे भगाने की कोशिश करते हैं तो वह हमें काटने के लिए दौड़ता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












