
VIDEO: जब शाहरुख खान ने कहा था- मेरा नाम मेरे बच्चों की जिंदगी खराब कर सकता है, मैं ये नहीं चाहता
AajTak
सोशल मीडिया पर कई लोग यह चर्चा कर रहे हैं कि आर्यन खान इसलिए यह सभी चीजें भुगत रहे हैं, क्योंकि वह शाहरुख खान के बेटे हैं. कहीं न कहीं कई फैन्स को ऐसा लगता भी है. सोशल मीडिया पर शाहरुख का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस बात का जिक्र भी करते नजर आ रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इस समय सुर्खियों में हैं. उनके बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में आर्थर रोड जेल में हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग यह चर्चा कर रहे हैं कि आर्यन खान इसलिए यह सभी चीजें भुगत रहे हैं, क्योंकि वह शाहरुख खान के बेटे हैं. सोशल मीडिया पर शाहरुख का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस बात का जिक्र भी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो क्लिप में शाहरुख कहते हैं कि मेरा नाम मेरे बच्चों की जिंदगी कहीं न कहीं खराब कर सकता है और मैं यह होते नहीं देखना चाहता.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












