
VIDEO: जब दिल्ली मेट्रो में हनी सिंह के इस गाने पर झूमने लगीं गर्ल्स, वीडियो वायरल
AajTak
Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं ट्रेन के कोच में हनी सिंह के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं.
अक्सर दिल्ली मेट्रो के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कई बार यात्रियों में लड़ाई तो कभी रील्स की वजह से दिल्ली मेट्रो के वीडियो वायरल हो जाते हैं. लेकिन, इस बार दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़ाई नहीं हो रही, बल्कि कोच की सभी लड़कियां एक साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. माना जा रहा है कि ये वीडियो फीमेल कोच का है, जिसमें सभी लड़कियां एक साथ हनी सिंह का एक गाना गा रही हैं और साथ में इस गाने पर डांस भी कर रही हैं.
आप वीडियो में देख सकते हैं कि सभी लड़कियां हनी सिंह के गाने 'लव डोज' पर झूम रही हैं और सभी लड़कियां मिलकर गा रही हैं. वीडियो में दिख रहा है कि मेट्रो कोच में बैठीं अधिकतर लड़कियां ये गाना गा रही हैं और झूम रही हैं. कुछ डांस कर रही हैं. सभी लड़कियां हनी सिंह का रैप भी गुनगुना रही हैं. वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद खूब शेयर किया जा रहा है. हालांकि, ये साफ नहीं है कि ये वीडियो कब का है.
हनी सिंह के गाने पर झूमने के इस वीडियो को काफी व्यूज, लाइक मिल रहे हैं. लाखों बार इस वीडियो को देखा जा चुका है. विजय नाम के यूजर की ओर से एक्स पर शेयर किए गए वीडियो को 5 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं.
भजन गा रही थीं महिलाएं
इससे पहले दिल्ली मेट्रो का ही एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ महिलाएं दिल्ली मेट्रो के कोच में यात्रा के दौरान भजन गा रही थीं. इस दौरान कई महिलाएं मेट्रो कोच में सीट पर तो कुछ फ्लोर पर बैठकर कीर्तन कर रही थीं. ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इसके बाद अब लड़कियों के हनी सिंह का गाना गाने का वीडियो सामने आया है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











