
VIDEO: चलती ट्रेन से नीचे उतरते समय फिसल गया युवक और फिर...
AajTak
Indian railways: आरपीएफ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एगमोर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 4 पर आरपीएफ महिला पुलिसकर्मी ए. माधुरी गश्त दे रही थीं. उस दौरान रॉक फॉर्ट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म नम्बर 4 से रवाना हो रही थी. इतने में ही एक शख्स ने ट्रेन से उतरने की कोशिश की और फिसल गया.
कई बार देखने को मिलता है कि यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं. अब कुछ इसी तरह की एक घटना चेन्नई के एगमोर रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिली है. आरपीएफ द्वारा जारी सीसीटीवी फूटेज में एक यात्री चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करते हुए दिख रहा है. इस दौरान हड़बराहट में शख्स ट्रेन से फिसल गया. हालांकि, पास ही मौजूद रेलवे सुरक्षा बल के एक महिला पुलिसकर्मी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह उस यात्री की जान बचा ली.
आरपीएफ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रविवार की रात एग्मोर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 4 पर आरपीएफ महिला पुलिसकर्मी ए. माधुरी गश्त दे रही थी. उस दौरान रॉक फॉर्ट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म नम्बर 4 से रवाना हो रही थी. इतने में ही एक शख्स ने ट्रेन से उतरने की कोशिश की और फिसल गया. फिसलने के बाद शख्स प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंस गया. माधुरी ने बहादुरी दिखाते हुए इस व्यक्ति को ट्रेन के नीचे आने से पहले ही प्लेटफार्म पर वापस खींच उसकी जान बचा ली.
Humane act by a lady RPF constable saves a passenger's life! Ms. A. Mathuri, an on-duty RPF constable at Egmore, Chennai swiftly reacted on noticing a passenger falling from a moving train & pulled him back to safety. Life is precious! Never board/alight from moving trains! pic.twitter.com/YsdAcAjxJV
घटना के बाद व्यक्ति ने बताया कि वह गलती से जनरल की जगह एसी कोच में सवार हो गया. आनन-फानन में उतरते वक्त वह फिसल गया. आरपीएफ महिला पुलिसकर्मी माधुरी के इस प्रयास और बहादुरी की सोशल मीडिया पर बेहद तारीफ हो रही है. बता दें कि रेलवे स्टेशन्स पर चलती ट्रेन में चढ़ने उतरने के दौरान इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी है. रेलवे कई बार यात्रियों अतिरिक्त सर्तकता बरतते हुए मूविंग ट्रेन में ना चढ़ने और उतरने की अपील भी कर चुका है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







