
VIDEO: कार ड्राइवर ने की ऐसी गलती, हुआ 40,000 रुपये का जुर्माना!
AajTak
एक शख्स को साइकिल सवार के करीब से तेजी से कार चलाकर निकालने पर बड़ा जुर्माना लगाया गया है. हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई पर लोगों की राय बंटी दिख रही है.
सड़क पर एक कार ड्राइवर ने साइकिल सवार के करीब से तेज रफ्तार में कार को निकाला. जिसकी वजह से उससे हजारों रुपए का फाइन वसूला गया. हालांकि, सोशल मीडिया पर ये मामला सामने आया तो यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई.
घटना ब्रिटेन के साउथ यॉर्कशायर की है. प्यूजो कार के ड्राइवर पर करीब 41 हजार रुपए का फाइन लगाया गया है. पुलिस ने ड्राइवर पर 'केयरलेस ड्राइविंग', साइकिलिस्ट के बहुत करीब से कार निकालने और ओवरस्पीडिंग का आरोप लगाया है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है.
शेफील्ड नॉर्थ वेस्ट नेबरहुड पुलिसिंग टीम ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- अगर कोई सोचता है कि ऐसी ड्राइविंग को सही ठहराया जा सकता है तो उसके लिए यह एक वार्निंग है.
हालांकि, फुटेज और इसके बदले लगे जुर्माने पर लोगों की राय बंटी दिखी. बहुत सारे लोगों को लगता है कि इस अपराध के लिए इतना बड़ा जुर्माना लगाना ठीक नहीं है. वेल्स ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि घटना में ड्राइवर की कोई गलती नहीं है.
पुलिस ने इस मामले को लेकर आगे कहा- कार के ड्राइवर ने ना सिर्फ एक साइकिलिस्ट की जान खतरे में डाली, बल्कि वह उसके साथ चल रहे दूसरे साइकिलिस्टों के भी काफी करीब से निकला था.
लाइन से आ रहे साइकिलिस्टों के ग्रुप को उसे देखना चाहिए था. लेकिन ड्राइवर ने स्पीड बढ़ाकर सभी की जान को खतरे में डाला. अगर उसने कम स्पीड से गाड़ी को ड्राइव किया होता और अपनी लेन में ही चल रहा होता तो उस पर कार्रवाई नहीं हुई होती.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











