
VIDEO: एयरपोर्ट पर आपस में भिड़े दर्जनों लोग, एक दूसरे को मारे लात-घूंसे
AajTak
एयरपोर्ट पर लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें दर्जनों लोग एक दूसरे को पूरी ताकत से पीटते हुए दिख रहे हैं. सिक्योरिटी भी किसी को रोक नहीं पा रही.
सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दर्जनों लोगों को लड़ाई करते देखा जा सकता है. इनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं. सिक्योरिटी गार्ड लड़ाई खत्म करने की पूरी कोशिश करते दिख रहे हैं, मगर लोग नहीं रुक रहे. मामला अमेरिका के शिकागो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है. ये लड़ाई सोमवार को उस वक्त हुई, जब लोग विमान से उतर रहे थे.
पुलिस ने बताया कि लड़ाई की शुरुआत गाली गलौज के साथ हुई. लड़ाई एयरपोर्ट के बैगेज एरिया में हुई है, जहां से लोग अपना सामान लेने आते हैं. इस दौरान एक 24 साल की महिला पर दो लोगों ने हमला कर दिया. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान 18 साल के क्रिस्टोफर हैंप्टन और 20 साल के टेंब्रा हिक्स के तौर पर हुई है. इनके खिलाफ झगड़ा करने का मामला दर्ज कर लिया गया है.
Brawl at Chicago O’Hare airport this morning pic.twitter.com/fsH6n3yABd
एक दूसरे के बाल खींच रहीं महिलाएं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो के शुरू में एक शख्स को दूसरे शख्स पर झपटते देखा जा सकता है. तभी एक अन्य शख्स हरी टीशर्ट में आता है. कुछ महिलाएं जमीन पर लेटकर लड़ रही हैं और एक दूसरे के बाल खींच रही हैं. पुलिस ने घटना से जुड़ी अन्य कोई जानकारी नहीं दी है. हालांकि शिकागो एविएशन डिपार्टमेंट की तरफ से बयान जारी किया गया है. बयान में कहा गया है, 'बचाव और सुरक्षा हमेशा से ही शिकागो एविएशन डिपार्टमेंट (सीडीए) की प्राथमिकता रहे हैं. हम ओ'हारे और मिडवे इंटरनेशनल एयरपोर्ट और शिकागो पुलिस विभाग में मौजूद अपने सभी फेडरल पार्टनर्स के साथ करीबी से काम कर रहे हैं. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारी सुविधाओं में हर कोई सुरक्षित है.'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











