
VIDEO: 'उम्मीद टूट गई थी लेकिन आखिर BJP जीत गई', सपोर्टर ने मांगी थी मन्नत, अब उंगली काटकर मंदिर में चढ़ाई
AajTak
छत्तीसगढ़ में एक बीजेपी समर्थक ने पार्टी के चुनाव जीतने पर अपनी ऊंगली काटर मंदिर में देवी मां की चरणों में अर्पित कर दिया. दरअसल दुर्गेश पांडे नाम का यह शख्स रुझानों में कांग्रेस उम्मीदवार को आगे देखकर डिप्रेशन में चला गया और उसने मंदिर में बीजेपी की जीत की मन्नत मांगी, फाइल रिजल्ट आने के बाद मन्नत पूरी होने पर दुर्गेश ने मंदिर में अपनी उंगली काट ली और उसे प्रतिमा पर चढ़ा दिया.
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. बीजेपी के एक समर्थक ने पार्टी की जीत की मन्नत मांगी और पूरी होने पर मंदिर में जाकर देवी मां को अपनी हाथ की उंगली चढ़ा दी. युवक की हालत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसे बाद में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया. हालांकि अब युवक की हालत खतरे से बाहर है.
रुझान देखकर डिप्रेशन में चले गए थे दुर्गेश
दरअसल 4 जून को जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे थे तो रुझानों में कांग्रेस की बढ़त और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर डीपापाडी के रहने वाले 30 साल के दुर्गेश पांडे डिप्रेशन में चले हए.
दुर्गेश पांडे इसके बाद तत्काल सावंत सरना के प्राचीन काली मंदिर पहुंचे और बीजेपी की जीत की मन्नत मांगी. शाम को जैसे ही बीजेपी की जीत की सूचना दुर्गेश को मिली, वह रात में ही मंदिर पहुंचे और अपनी बाएं हाथ की उंगली को आधा काटकर देवी मां के चरणों में चढ़ा दिया.
दुर्गेश पांडे ने अपनी बाएं हाथ की उंगली को आधा काटकर मंदिर में चढ़ा तो दी लेकिन इसके बाद उसके हाथ से खून का बहाव बंद नहीं हो रहा था. उसने खून को रोकने के लिए उस पर कपड़ा बांधा लेकिन जब इससे भी खून का बहना कम नहीं हुआ तो जानकारी मिलने पर परिजन तुरंत उन्हें सामरी के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया.
खतरे से बाहर है दुर्गेश

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






