
Video: अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में निकली देसी हिंदुस्तानी बारात, हर कोई देखता रह गया!
AajTak
अमेरिका के वॉल स्ट्रीट पर एक इंडियन वेडिंग की झलक ने सोशल मीडिया पर सब का ध्यान अपनी ओर खींचा है. यहां नाचते-गाते बारातियों ने पूरी वॉल स्ट्रीट को ही बंद कर दिया. ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
अमेरिका में देसी अंदाज में ढोल-नगाड़े के साथ निकली बारात ने पूरे वॉल स्ट्रीट को जाम कर दिया. इस मजेदार इंडियन वेडिंग की झलक दिखाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस पर यूजर्स अपने-अपने अंदाज में रिएक्शंस भी दे रहे हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @djajmumbai नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसका कैप्शन है - हमने 400 लोगों की बारात के साथ वॉल स्ट्रीट को ही बंद कर दिया. क्या किसी ने सोचा होगा? निश्चित रूप से ऐसा जादू जीवन में एक बार होता है.
डीजे की धुन पर वॉल स्ट्रीट में थिकरते दिखे बाराती वायरल वीडियो में पारंपरिक परिधान पहने सैकड़ों लोगों का एक बड़ा समूह डीजे की धुन पर वॉल स्ट्रीट पर नाचते-गाते दिखाई दे रहे हैं. सबके सब मस्ती में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं. इसमें साथ दिखाई दे रहा है कि पूरी वॉल स्ट्रीट बारातियों की भीड़ से बंद हो गई है.
पूरी वॉल स्ट्रीट हो गई थी बंद डीजे द्वारा शेयर किए गए वीडियो में न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित सड़क पर मुस्कुराते हुए शादी के जश्न में शामिल लोग दिल खोलकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं.भारतीय परिधान पहने कई लोग डीजे की धुन पर थिरकते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं.
लोगों के आए ऐसे रिएक्शंस एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है - कभी नहीं सोचा था कि मैं एम्पायर स्टेट ऑफ माइंड का ढोल वर्जन सुनूंगा, यह अद्भुत है. दूसरे ने लिखा है -कोई केवल कल्पना कर सकता है कि वॉल स्ट्रीट के एक ब्लॉक को बंद करने के लिए उन्होंने कितना पैसा खर्च किया होगा, लेकिन यह देखना वाकई मजेदार था. एक अन्य यूजर ने लिखा है 400 से ज्यादा लोग और खत्म न होने वाली मस्ती ये वाकई में वाइल्ड है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











