
Vastu Tips for Money: रसोई में खत्म न होने दें ये चार चीजें, रूठ जाएंगी लक्ष्मी, पाई-पाई को हो जाएंगे मोहताज!
AajTak
Vastu Tips for Kitchen: घर की रसोई में ऐसी ही चार चीजें हैं, जिन्हें हमेशा ज्यादा मात्रा में लाएं, क्योंकि भूलकर भी ये चीजें रसोई में खत्म हो जाती हैं, तो नकारात्मकता का प्रभाव बढ़ने लगता है और माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं.
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और घर में सुख समृद्धि के लिए लोग न जाने क्या-क्या उपाय करते हैं. माता लक्ष्मी अगर किसी पर प्रसन्न हो जाएं जो रंक को राजा बना देती हैं और रूठ जाएं तो कंगाल बना देती हैं. वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, जो मां लक्ष्मी को पसंद नहीं हैं. इन चीजों की वजह से घर में नकारात्मकता रहती है. घर की रसोई में ऐसी ही चार चीजें हैं, जिन्हें हमेशा ज्यादा मात्रा में लाएं, क्योंकि भूलकर भी ये चीजें रसोई में खत्म हो जाती हैं, तो नकारात्मकता का प्रभाव बढ़ने लगता है और माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं.
1. आटा: वैसे तो आटा हर रसोई में मिलना अनिवार्य है. ये रसोई की सबसे महत्वपूर्ण चीज है, क्योंकि आटा नहीं, तो रोटी कैसे बनेगी और रोटी के बिना पेट भरना मुश्किल है. हालांकि अमूमन रसोई में आटा रहता है, लेकिन महीने के अंत में ये खत्म होने ही लगता है. ऐसे में ध्यान रखें, कि ये अधिक मात्रा में लाएं, जिससे बिना आटे के कभी रसोई नहीं रहे. वास्तु शास्त्र में पूरी तरह से आटा खत्म होने को अशुभ माना गया है, इससे मान-सम्मान की हांनि होती है.
2. हल्दी: हल्दी से खाने में रंग-रूप ही नहीं आता है, बल्कि इसे तो शुभ कार्यों में भी इस्तेमाल किया जाता है. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि घर में हल्दी खत्म होना बेहद अशुभ है. इससे गुरु ग्रह का दोष लगता है. यदि रसोई में हल्दी खत्म हो जाए, तो होने वाले शुभ कार्यों में व्यवधान पड़ने लगता है. इसलिए पूरी तरह से खत्म होने से पहले ही हल्दी जरूर ले आएं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










