Vastu Tips: नौकरी में होगी खूब तरक्की, वर्क फ्रॉम होम में इस दिशा में बैठकर करें काम
AajTak
कोरोना महामारी के कारण लोगों की जीवन शैली में काफी बदलाव आया है. संक्रमण फैलने के डर से ऑफिस की जगह घर से काम यानी वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दिया गया है. ऐसे में कुछ लोग व्यवस्थित तरीके से काम करने का स्थान तय करते हैं. तो कई ऐसे लोग भी हैं जो घर में कहीं भी बेठकर काम करना शुरू कर देते हैं.
कोरोना महामारी के कारण लोगों की जीवन शैली में काफी बदलाव आया है. संक्रमण फैलने के डर से ऑफिस की जगह घर से काम यानी वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दिया गया है. ऐसे में कुछ लोग व्यवस्थित तरीके से काम करने का स्थान तय करते हैं. तो कई ऐसे लोग भी हैं जो घर में कहीं भी बैठकर काम करना शुरू कर देते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार वर्क फ्रॉम होम भी सही दिशा में बैठकर करना चाहिए. ऐसा करने से काम करने में मन भी लगता है और सफलता भी हासिल होती है. आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार, वर्क फ्रॉम होम के दौरान किस दिशा में बैठकर काम करना उचित होता है. (photo credit- pixabay) वास्तु के अनुसार, वर्क फ्रॉम होम के दौरान आपका काम करने का स्थान घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए. इससे काम में सफलता प्राप्त हो सकती है और उन्नति के नए मार्ग प्रश्सत होंगे. अगर दक्षिण या पश्चिम दिशा में ऐसा करना मुमकिन ना हो तो किसी भी दिशा में अपने कार्य करने की जगह बना सकते हैं. (photo credit- pixabay) अगर आपका बिजनेस बिक्री, मार्केटिंग और लॉजिस्टिक जैसे क्षेत्रों से जुड़ा है, तो वास्तु के अनुसार, आप अपने घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में बैठकर काम कर सकते हैं. (photo credit- pixabay)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












