Vastu Tips: घर में इन जगहों पर बुद्ध की मूर्ति रखने से चमक उठेगी किस्मत, अभी जान लें ये फायदे
AajTak
हर मनुष्य अपने घर-परिवार में खुशी का माहौल चाहता है. घर का माहौल खुशनुमा बनाने के लिए कई लोग पूजा-पाठ, हवन इत्यादि उपाय करते हैं. पर इन सबसे हटकर बुद्ध की मूर्ति को घर पर रखना बेहद सरल उपाय है. इससे घर खूबसूरत भी लगता और परिवार में खुशियां बनी रहती हैं.
हर मनुष्य अपने घर-परिवार में खुशी का माहौल चाहता है. घर का माहौल खुशनुमा बनाने के लिए कई लोग पूजा-पाठ, हवन इत्यादि उपाय करते हैं. पर इन सबसे हटकर बुद्ध की मूर्ति को घर पर रखना बेहद सरल उपाय है. इससे घर खूबसूरत भी लगता और परिवार में खुशियां बनी रहती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के मन की स्थिति सीधे उसके रहने की जगह से जुड़ी होती है. इसलिए कहा जाता है कि बुद्ध की मूर्ति को घर में उचित स्थान पर रखने से व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है और घर में शांति बनी रहती है. प्रवेश द्वार- वास्तु के अनुसार, घर के प्रवेश द्वार पर रक्षा मुद्रा में बुद्ध की मर्ति को स्थापित करना शुभ माना जाता है. रक्षा मुद्रा में एक हाथ आशीर्वाद को संबोधित करता है और दूसरे हाथ का अर्थ आसपास की रक्षा करना है. हालांकि, बुद्ध की मूर्ति को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए. इसे जमीन से तीन-चार फीट ऊपर स्थापित करना चाहिए.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












