
Vastu Tips: घर खरीदते समय वास्तु के ये नियम न भूलें, वरना जीवन में कभी खत्म नहीं होगी परेशानियां
AajTak
Vastu Tips: भूमि खरीदते समय वास्तु के कुछ जरूरी नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है. भूमि खरीदते समय सही दिशा और स्थान चुनना बेहद जरूरी है, जानते हैं वास्तु दोष से बचने का तरीका
वास्तु शास्त्र के माध्यम से यह पता चलता है कि घर के किस स्थान पर कौन-सी वस्तुएं रखी जानी चाहिए, जिससे घर का वातावरण सुखद और सौम्य बना रहे. इसके अलावा भूमि खरीदने, घर का निर्माण करने और गृह प्रवेश करने के समय भी वास्तु के नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक माना जाता है. सही दिशा, स्थान और संरचना का ध्यान रखकर घर बनाना न केवल वास्तु के अनुसार शुभ होता है, बल्कि इससे जीवन में शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य भी बना रहता है. अगर आप भी घर बनाने के लिए भूमि खरीद रहे हैं तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें.
धार्मिक स्थलवास्तु शास्त्र के मुताबिक धार्मिक स्थल जैसे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा या अन्य पूजा स्थलों के सामने या उनके निकट घर या भूमि खरीदना शुभ नहीं माना जाता. ऐसा करने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है, जो घर और परिवार के वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव डालता है.
गंदगी या कचरे का ढेर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या भूमि के सामने कचरे का ढेर होना अत्यंत अशुभ माना जाता है. इसका सीधा असर घर में रहने वाले लोगों की ऊर्जा और स्वास्थ्य पर पड़ता है. अगर घर के सामने या आसपास कचरे का ढेर जमा रहता है, तो वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है. ऐसा माना जाता है कि कचरे का ढेर घर में दरिद्रता और आर्थिक संकट लाता है. वास्तु विशेषज्ञों का सुझाव है कि घर या भूमि का ऐसा स्थान चुनें जहां चारों तरफ स्वच्छता और व्यवस्था बनी हो.
भूमि के बीचो-बीच गड्ढा ना हो
वास्तु शास्त्र के अनुसार, भूमि का चुनाव करते समय उसका स्थल और स्थिति बहुत महत्वपूर्ण होती है. यदि भूमि के बीचो-बीच कोई गड्ढा, कुआं या कोई खाली गहरा स्थान मौजूद है, तो उस जगह पर घर बनाना या भूमि खरीदना अशुभ माना जाता है. ऐसा स्थान न केवल वास्तु दोष उत्पन्न करता है, बल्कि इसके गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं. इस प्रकार की भूमि पर घर बनाने से परिवार को आर्थिक हानि और वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही, परिवार में अस्थिरता और समस्याएं बढ़ सकती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह दोष विशेष रूप से संपत्ति, धन और समृद्धि पर उल्टा प्रभाव डालता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












