
Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखे गैस चूल्हा, दूर हो जाएंगे सभी वास्तु दोष
AajTak
Vastu Tips:गैस चूल्हे का वास्तु शास्त्र में बहुत महत्व होता है, क्योंकि यह अग्नि तत्व का प्रतीक है. सही जगह और दिशा में रखा चूल्हा घर में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा लाता है.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हमारे घर और जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. मान्यता है कि यदि घर का निर्माण और उसमें रखी वस्तुएं वास्तु नियमों के अनुसार हों, तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का हर कोना किसी न किसी ऊर्जा से जुड़ा होता है, उसी के आधार पर वहां रखी जाने वाली चीजों के लिए नियम तय किए गए हैं.
किचन यानी रसोईघर को घर का सबसे संवेदनशील हिस्सा माना जाता है, क्योंकि यहीं से पूरे परिवार के स्वास्थ्य और ऊर्जा का संबंध जुड़ा होता है. ऐसे में रसोई में रखे जाने वाले गैस चूल्हे की दिशा बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि गैस चूल्हा गलत दिशा में रखा जाए, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है, जिसका असर पारिवारिक माहौल, सेहत और मानसिक शांति पर पड़ता है.
इस दिशा में रखें गैस चूल्हा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक अग्नि तत्व से जुड़ी सभी वस्तुओं के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय कोण) सबसे शुभ मानी जाती है. गैस चूल्हा अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए इसे हमेशा किचन की दक्षिण-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है. इससे भोजन भी शुद्ध तथा ऊर्जा से भरपूर बनता है.
गैस चूल्हे के साथ-साथ स्टोव, हीटर, माइक्रोवेव और ओवन जैसी सभी गर्मी उत्पन्न करने वाली चीजों को भी इसी दिशा में रखना शुभ माना गया है. इससे रसोई में संतुलन बना रहता है.
एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि खाना बनाते समय व्यक्ति का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए. पूर्व दिशा को ऊर्जा, स्वास्थ्य और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. इस दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने से मानसिक शांति और पारिवारिक सौहार्द बढ़ता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












