
Vastu Tips: कंगाल कर देती हैं घर में रखीं ये 5 चीजें, आज ही करिए बाहर
AajTak
अच्छी कमाई के बावजूद हाथ में पैसा नहीं टिकता. घर में हमेशा तनाव का माहौल रहता है. आखिर इन सबकी वजह क्या है? ज्योतिषाचार्या सुनिधी मेहरा नारंग ने इंसान के इस दुर्भाग्य को उसकी कुछ गलतियों से जोड़ा है. उनका कहना है कि घर में रखी कुछ चीजें इंसान के दुर्भाग्य का कारण बनती हैं.
आपने ऐसे कई परेशान लोगों को देखा होगा जिनका दुख-मुसीबत पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं लेते. लाख कोशिशों के बावजूद कंगाली इन्हें घेरे रहती है. अच्छी कमाई के बावजूद हाथ में पैसा नहीं टिकता. घर में हमेशा तनाव का माहौल रहता है. आखिर इन सबकी वजह क्या है? ज्योतिषाचार्या सुनिधी मेहरा नारंग ने इंसान के इस दुर्भाग्य को उसकी कुछ गलतियों से जोड़ा है. उनका कहना है कि घर में रखी कुछ चीजें इंसान के दुर्भाग्य का कारण बनती हैं.
महाभारत की तस्वीरें- ज्योतिषाचार्या का कहना है कि हमारे घर में कहीं भी महाभारत की तस्वीरें नहीं होनी चाहिए. घर में इनके होने से लड़ाई-झगड़े, वाद-विवाद और तनाव का माहौल रहता है. अपने बेडरूम या ड्रॉइंग रूम में ऐसी तस्वीरें कभी ना लगाएं.
ताजमहल- घर में कभी भी ताजमहल की तस्वीर नहीं रखना चाहिए. ताजमहल बेगम मुमताज का मकबरा है घर में किसी मकबरे की तस्वीर या पेंटिंग रखने से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है.
उलझे तार- घर में कभी भी मरोड़कर या उलझाकर तार (वायर) नहीं रखना चाहिए. लैपटॉप या स्मार्टफोन के चार्जर के तार भी इस तरह आपस में उलझी नहीं होनी चाहिए. ऐसा होने पर घर की पॉजिटिव एनर्जी भी उलझकर रह जाती है.
मुरझाए फूल- हमारे घर में कभी डेड फ्लावर यानी मुर्झाए हुए फूल नहीं होने चाहिए. अपने बेडरूम या ड्राइंग रूम में रखे पौधों को अच्छे से ख्याल रखें. ध्यान रखें कि उनमें लगे फूल कभी मुर्झाएं नहीं चाहिए. घर में मरे हुए फूल अशुभता का प्रतीक होते हैं.
नल से टपकता पानी- घर के नल से टपकता पानी इंसान की बर्बादी का संकेत हो सकता है. अगर आपके किचन या बाथरूम में कोई नल अपने आप लीक होता है तो ये एक अशुभ संकेत है. ऐसी चीजों को जल्द से जल्द रिपेयर कराएं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











