
Vastu Tips: इन 4 चीजों का उधार लेना बेहद अशुभ, बढ़ती है बदकिस्मती, हर काम में आती है रुकावट
AajTak
Vastu Tips: हमारे रोजमर्रा के जीवन में हम अक्सर जरूरत पड़ने पर चीजें उधार लेते या देते हैं. शुरुआत में यह तो नॉर्मल लगता है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ खास वस्तुएं हैं जिनका लेन-देन अशुभ हो सकता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार हर वस्तु में एक खास तरह की ऊर्जा होती है. कुछ वस्तुएं सकारात्मकता को बढ़ाती हैं, जबकि कुछ वस्तुओं का गलत समय पर या गलत तरीके से लेन-देन नकारात्मक प्रभाव पैदा कर सकता है. उधार लेने और देने की आदत कई बार अनजाने में आपके जीवन की स्थिरता, रिश्तों, धन-समृद्धि और मानसिक शांति पर असर डालती है. वास्तु के अनुसार कई चीजों का लेन-देन उस वस्तु की ऊर्जा को भी एक घर से दूसरे तक पहुंचा देता है. ऐसे में अगर ऊर्जा नकारात्मक हो, तो उसका असर आपके जीवन पर सीधा पड़ता है.
घड़ी: समय और सौभाग्य पर असर
वास्तु और ज्योतिष में घड़ी को समय के साथ-साथ भाग्य, प्रगति और जीवन की रफ्तार का प्रतीक माना जाता है. इसलिए कहा जाता है कि अपनी कलाई की घड़ी किसी को देना या किसी और की घड़ी पहनना अशुभ होता है. जब आप घड़ी किसी और को देते हैं, तो आप अपनी ऊर्जा और अच्छे समय को भी उसको दे रहे होते हैं. इसी तरह किसी और की घड़ी पहनने से उसकी अच्छी या बुरी ऊर्जा आपके जीवन में प्रवेश कर जाती है. इसके प्रभाव से कामों में रुकावटें, तरक्की का धीमा होना, रिश्तों में मतभेद, मानसिक तनाव और अस्थिरता देखी जा सकती है.
रुमाल: रिश्तों में कड़वाहट
रुमाल को व्यक्तिगत ऊर्जा से जुड़ी वस्तु माना जाता है. यह व्यक्ति की निजी भावनाओं और मानसिक स्थिति की ऊर्जा को अपने भीतर सोख लेता है. जब आप अपना रुमाल किसी को देते हैं या किसी और का रुमाल इस्तेमाल करते हैं, तो उस व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा भी आपके साथ जुड़ सकती है. वास्तु के अनुसार इससे रिश्तों में गलतफहमियां, मनमुटाव, विवाद, तनाव और विश्वास की कमी बढ़ सकती है.
झाड़ू: लक्ष्मी की कृपा से जुड़ी वस्तु

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











