
Vastu Tips: अच्छा वक्त शुरू होने से पहले दिखने लगते हैं ये 4 संकेत, पलट जाती है किस्मत
AajTak
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब भी जीवन में अच्छा टाइम शुरू होने वाला होता है तो उससे पहले कुछ शुभ और अच्छे संकेत दिखने लगते हैं. तो चलिए जानते हैं कि कौन कौन से हैं वह संकेत.
Vastu Tips: कहते हैं कि ज़िंदगी में बुरा वक्त जितना अचानक आता है, अच्छा वक्त उतनी ही शांति से दस्तक देता है. जब भी आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव होने वाला होता है, तो उससे पहले ईश्वर या सृष्टि आपको कुछ संकेत देने लगते हैं, ऐसे संकेत जो बताते हैं कि आने वाले समय में भगवान ने आपके लिए कुछ अच्छा तय किया है. ये संकेत कभी आपके सोचने के तरीके में बदलाव के रूप में दिखते हैं और कभी परिस्थितियों के रूप में प्रकट होते हैं. आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में, जो बताते हैं कि आपकी किस्मत अब चमकने वाली है.
1. सपने में मंत्रों का सुनाई देना
सपनों में मंत्र सुनना बहुत ही शुभ माना जाता है, खासकर अगर आपको 'राम राम' या 'ऊं' मंत्र की गूंज सुनाई देती है. यह सकारात्मकता और आध्यात्मिक उन्नति का संकेत हो सकता है. सपने में गायत्री मंत्र का सुनना भी ईश्वर की कृपा ही मानी जाती है. इसके अलावा, स्वप्न में घंटा, शंख और अन्य पवित्र ध्वनियों की आवाज सुनना भी बहुत शुभ माना जाता है.
2. नींद ब्रह्म मुहूर्त में खुलना
बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं जिनकी नियमित रूप से उठने से पहले आंख खुल जाती है. यदि आप ये देख पा रहे हैं कि आपकी नींद ब्रह्म मुहूर्त में खुल रही है यानी सुबह 3 बजे से 5 बजे की बीच खुल रही है तो आपके जीवन में बहुत ही बड़ा बदलाव आने वाला है. इसलिए, आपको पहले से ही समझ जाना चाहिए कि आपके जीवन में कुछ अद्भुत घटित होने वाला है.
3. शरीर के अंगों का फड़कना

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











