
Vastu Shastra: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये पौधे, इनसे रखे दूरी
AajTak
Vastu Shastra: वास्तु के अनुसार जब घर की दिशा, वस्तुओं की स्थिति और पौधों का चयन सही होता है, तो घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, यानी धन, सौभाग्य और सुख-समृद्धि का आगमन होता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पौधे घर की सुंदरता, सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि से सीधे जुड़े होते हैं. खासकर मुख्य दरवाजे पर लगाए गए पौधे घर की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं . दरवाजे पर पौधे लगाने से घर में सौंदर्य और शांति तो आती ही है, साथ ही धन, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बना रहता है. तुलसी, मनी प्लांट, जेड प्लांट, बांस और मोगरा जैसे पौधे वास्तु के अनुसार बेहद शुभ माने जाते हैं. अगर इन्हें सही दिशा में रखा जाए और नियमित देखभाल की जाए, तो घर में स्थायी सुख-समृद्धि बनी रहती है. जानते हैं कौन से पौधे मुख्य द्वार पर लगाने से लक्ष्मी मां का आशीर्वाद मिलता है और कौन से वो पौधे हैं जिन्हें लगाने से बचना चाहिए.
तुलसी का पौधा
तुलसी सबसे पवित्र और शक्तिशाली पौधा माना गया है. यह शुद्धता, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक है. तुलसी को मुख्य द्वार के पास या घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में रखना शुभ होता है. यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है .
बांस का पौधा
बांस दीर्घायु, सफलता और सौभाग्य का प्रतीक है. इसे मुख्य दरवाजे के पास पूर्व या उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है. यह घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है और पारिवारिक सामंजस्य बनाए रखता है. 5 डंठल वाला बांस स्वास्थ्य का, 7 डंठल वाला धन का और 9 डंठल वाला सौभाग्य का प्रतीक होता है.
मोगरा या चमेली इसकी खुशबू मन को शांति और सकारात्मकता देती है. इसे मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाना शुभ माना जाता है. इसकी सुगंध वातावरण को शुद्ध करती है और इसे देवी लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक भी माना गया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











