
Vastu Shastra: भूल कर भी ना करें किचन से जुड़ी ये 5 गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
AajTak
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर का रसोईघर सही दिशा और नियमों के अनुसार व्यवस्थित हो, तो परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी प्रेम बना रहता है. वहीं, छोटी-छोटी अनदेखी या गलतियां धन हानि, कलह-कलेश और अन्य परेशानियों का कारण बन सकती हैं.
Vastu Tips For Kitchen: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है. इसलिए घर बनवाने से लेकर घर में चीजों के रखने के स्थान को लेकर वास्तु शास्त्र में नियम बताए गए हैं. वास्तुशास्त्र में रसोई घर को लेकर भी कुछ वास्तु नियमों का पालन करना अनिवार्य बताया गया है.
माना जाता है कि जिस घर का रसोईघर वास्तु के अनुसार होता है, वहां परिवार के सदस्यों में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी प्रेम बना रहता है. वहीं, छोटी-छोटी गलतियां भी धन हानि, कलह-कलेश और परेशानियों का कारण बन सकती हैं. इसलिए रसोई में खाना बनाने और उससे जुड़ी परंपराओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए. तो आइये जानते हैं रसोई घर से जुड़े कुछ खास नियमों के बारे में.
आटा पिसवाने से पहले गेहूं में तुलसी के दो पत्ते डालें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है. गेहूं में तुलसी के पत्ते डालकर आटा पिसवाने से न केवल आटे की पवित्रता बनी रहती है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है. इससे घर के वातावरण में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है.
रोटी बनाने से पहले तवे पर नमक छिड़कें
नमक को शुद्धि और नेगेटिव एनर्जी दूर करने वाला तत्व माना जाता है. रोटी बनाने से पहले तवे पर हल्का सा नमक छिड़कने से घर में मौजूद कलह-क्लेश समाप्त होता है .इससे रिश्तों में मधुरता आती है. यह उपाय घर के माहौल को शांत और सामंजस्यपूर्ण बनाए रखने में सहायक होता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












