
Vardat: यूक्रेन भुगतेगा जेलेंस्की की चिट्ठी का अंजाम, क्या करने वाले हैं पुतिन?
AajTak
34 दिनों की बमबारी और शहर दर शहर को बर्बाद कर देने के बावजूद पुतिन का ग़ुस्सा ठंडा नहीं हो रहा है. लंबी खिंचती जंग ने उल्टे उनका गुस्सा और बढ़ा दिया. रूसी राष्ट्रपति पुतिन को अरबपति कारोबारी और इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी के मालिक रहे रोमन अब्रामोविच पुतिन से मुलाक़ात करते हैं. वो पुतिन को ज़ेलेंस्की का भेजा एक ख़त देते हैं. इस ख़त में ज़ेलेंस्की ने जंग ख़त्म करने की बात लिखी थी, पर साथ ही कुछ शर्तें भी रखी थीं. ख़बरों के मुताबिक ज़ेलेंस्की के इस ख़त को पढ़ते ही पुतिन का ग़ुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. ख़त के जवाब में तब उन्होंने ये लाइन कही, "उसे जाकर कह दीजिए कि मैं उन्हें बर्बाद कर दूंगा'. देखें वारदात शम्स ताहिर खान के साथ

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








