
Valentine Week List 2024: कल से शुरू वैलेंटाइन वीक, जानें किस दिन मनेगा कौन सा डे
AajTak
वैलेंटाइन वीक 2024 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है. रोज डे से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है. यह सात फरवरी से 14 फरवरी तक चलता है जिसमें प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और वैलेंटाइन्स डे आता है.
अच्छा ख़ासा बैठे बैठे गुम हो जाता हूं अब मैं अक्सर मैं नहीं रहता तुम हो जाता हूं - अनवर शऊर
ढाई अक्षर का शब्द प्यार, ताकत इतनी कि बंटी हुई दुनिया को एक इकाई बना दें. किसी को मैं से तुम बना दे यानी उसकी शख्सियत को ही पूरी तरह बदल दे. वही, प्यार जिसे ना सरहदें रोक पाईं, ना मजहब की दीवारें इसके मुक्कमल होने के बीच आ सकीं. उसी प्यार के महीने का मोहब्बत वाला सप्ताह आ चुका है. लैला-मजनूं, रोमियो जूलियट, हीर-रांझे जैसे प्यार करने वालों का हफ्ता, जिन्होंने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया लेकिन अपनी मोहब्बत को कुर्बान नहीं होने दिया.
7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने वाली है. यह 7 दिनों तक चलता है. इसका पहला दिन रोज डे होता है. वहीं, दूसरा प्रपोज डे...आखिर में वैलेंटाइन डे आता है. ऐसे करके कुल 7 दिनों तक अलग-अलग डे के इस हिसाब से प्यार करने वाले लोग इसे सेलिब्रेट करते हैं.हम आपके साथ वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट शेयर कर रहे हैं.
7 फरवरी- रोज डे (Rose Day 2024)
वैलेंटाइन का सबसे पहला दिन रोज डे होता है. इस दिन आप उस शख्स को लाल गुलाब दे सकते हैं, जिनसे आपको बेशुमार मोहब्बत है. बता दें लाल गुलाब प्यार का प्रतीक माना जाता है.
8 फरवरी- प्रपोज डे (Propose Day 2024)

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












