
Valentine's Week: लड़कियों को प्रपोज करते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकती है बात!
AajTak
Valentine's Week 2025: 8 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी प्रपोज डे (Propose day) के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. वैसे तो ये पूरा हफ्ता ही प्रपोज वाला होता है. लेकिन अगर आप किसी को इस वीक प्रपोज करने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ गलतियां करने से बचें. उन गलतियों के बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Valentine's Week 2025 Propose Day: किसी लड़की से दोस्ती करना, फ्लर्ट करना या उसके साथ डेट पर जाना, ये सारी चीजें इतनी मुश्किल नहीं हैं जितना मुश्किल किसी को प्रपोज करना है. माना कि किसी को भी ये आसान लग सकता है लेकिन कभी-कभी ओवर कॉन्फिडेंस के कारण भी मामला बिगड़ जाता है या रिश्ता पूरा खत्म होने तक की नौबत आ जाती है. हम समझ सकते हैं कि किसी लड़की को प्रपोज करने के बाद, रिजेक्ट हो जाना काफी बुरा महसूस करा सकता है. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे गलतियां बता रहे हैं जिन्हें लड़के अक्सर किसी लड़की को प्रपोज करते समय करते हैं और उन्हें रिजेक्शन मिलता है.
अचानक प्रपोज न करें
सरप्राइज किस लड़की को पसंद नहीं होता? लेकिन वहीं कुछ लड़कियों को यह पसंद नहीं आएगा कि अचानक आप उनको प्रपोज कर दें. हो सकता है कि लड़की ने कभी आपके बारे में ऐसा सोचा ही न हो कि आप लोग फ्यूचर देख सकते हैं. ऐसे में आप अगर अचानक से उसे प्रपोज करेंगे तो थोड़ी प्रॉब्लम हो सकती है. इसके लिए पहले अपनी दोस्ती गहरी करें और लड़की को यह बात जाहिर करें कि आप उसे पसंद करते हैं, लेकिन बोल नहीं रहे हैं. ऐसे में जब आप उसे खुद अहसास हो जाएगा और आप प्रपोज करेंगे तो वह खुद मना नहीं करेगी.गलत जगह पर प्रपोज करना
अगर आपको लगता है कि आप लड़की को किसी पब्लिक प्लेस पर प्रपोज करते हैं तो हो सकता है, आपका ये तरीका गलत हो जाए. क्योंकि कई लड़कियों को रिलेशनशिप प्राइवेट रखना पसंद होते हैं. इसलिए पहले लड़की से दोस्ती के समय यह जरूर देख लें कि उसे ऐसा पब्लिकली प्रपोजल पसंद आ सकता है या नहीं.रिलेशन के टाइम को देखें
हो सकता है कोई लड़की हो जिससे आप कुछ दिन पहले ही मिले हों और अब अगर आप ऐसे में उसे कुछ दिन में ही बिना जाने-पहचाने प्रपोज कर देंगे तो जाहिर सी बात है आपको रिजेक्शन मिलेगा ही. इसलिए पहले अपने रिश्ते को समय दें ताकि यह आगे बढ़ सके. जब कोई लड़का, जो किसी लड़की को बहुत कम समय से जानता हो उसे प्रपोज़ करता है तो लड़की समझ जाती है कि वो केजुअल प्रपोजल हो सकता है या फिर लड़का ऐसे किसी को भी प्रपोज कर सकता है.
रिलेशन की गहराई देखें

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











