
Valentine's Day: भारत की वो 10 लव स्टोरी जो प्यार करने वालों के लिए बन गईं मिसाल
AajTak
वैसे तो वैलेंटाइन डे हर लव बर्ड के लिए खास है, लेकिन आज हम आपको उन चुनिंदा हस्तियों के बारे में बताएंगे जिनका प्यार दुनिया के लिए मिसाल बन गया. तमाम कठिनाइयां आड़े आने के बावजूद इन जोड़ों ने अपनी मोहब्बत कुर्बान नहीं होने दिया.
14 फरवरी को आने वाला वैलेंटाइन-डे प्यार करने वालों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है. वैसे तो वैलेंटाइन डे हर लव बर्ड के लिए खास है, लेकिन आज हम आपको उन चुनिंदा हस्तियों के बारे में बताएंगे जिनका प्यार दुनिया के लिए मिसाल बन गया. तमाम कठिनाइयों के बावजूद इन जोड़ों ने अपनी मोहब्बत को कुर्बान नहीं होने दिया. वैलेंटाइन-डे पर आज आपको ऐसी ही कुछ खास शख्सियतों के बारे में बताते हैं. इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी- भारतीय राजनीति की में इंदिरा और फिरोज गांधी की लवस्टोरी बहुत चर्चित रही. दोनों की मुलाकात 1930 में हुई थी. आजादी की लड़ाई में इंदिरा की मां कमला नेहरू एक कॉलेज के सामने धरना देने के दौरान बेहोश हो गई थीं. उस समय फिरोज गांधी ने उनकी बहुत देखभाल की थी. कमला नेहरू का हालचाल जानने के लिए फिरोज अक्सर उनके घर जाते थे. इसी दौरान उनके और इंदिरा गांधी के बीच नजदीकियां बढ़ीं. फिरोज जब इलाहाबाद में रहने लगे उस दौरान वो आनंद भवन जाते रहते थे. फिरोज से इंदिरा की शादी 1942 में हुई. लेकिन जवाहर लाल नेहरू इस शादी के खिलाफ थे. हालांकि महात्मा गांधी के हस्तक्षेप के बाद दोनों की शादी हुई. फिरोज को बापू ने अपना सरनेम भी दिया. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान इंदिरा और फिरोज साथ में जेल भी गए. रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी- देश के सबसे बड़े सियासी घराने की बेटी प्रियंका गांधी औ रॉबर्ट वाड्रा की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है. दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी. एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी लवस्टोरी के राज खोले. रॉबर्ट ने बताया था कि जब वो ब्रिटिश स्कूल में साथ पढ़ते थे तो उन्हें लगता था कि प्रियंका उनमें दिलचस्पी रखती हैं. दोनों में काफी बातचीत होती थी और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं. दोनों के बीच की दोस्ती प्यार में बदलने लगी. प्रियंका की सादगी पर रॉबर्ट का दिल आ गया था. कहा जाता है कि जब रॉबर्ट ने प्रियंका से शादी का फैसला किया था तब रॉबर्ट के पिता इससे खुश नहीं थे. हालांकि बाद में वो शादी के लिए राजी हो गए और रॉबर्ट-प्रियंका 1997 में शादी के बंधन में बंधे.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











