
Vaibhav Lakshmi Aarti: शुक्रवार के दिन करें वैभव लक्ष्मी जी की आरती, होंगी सभी इच्छाएं पूरी
AajTak
Vaibhav Lakshmi Aarti: देवी लक्ष्मी की कृपा पाने का सबसे आसान तरीका है, वैभव लक्ष्मी की उपासना. यह मां लक्ष्मी के आठ स्वरूपों में से ही एक है. ज्योतिषी कहते हैं कि वैभव लक्ष्मी का व्रत रखने से जीवन की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं. धन और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.
Vaibhav Lakshmi Aarti: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है. इस दिन माता लक्ष्मी के नाम की आरती और कथा पढ़ना बहुत ही शुभ माना जाता है. कहते हैं कि शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की उपासना करना बहुत ही शुभ माना जाता है. साथ ही जीवन में सुख समृद्धि का वास होता है. ऐसी मान्यता है कि वैभव लक्ष्मी के व्रत को 11 या 21 शुक्रवार तक करना चाहिए.
अगर किसी कारण के चलते आप किसी शुक्रवार व्रत नहीं कर पा रहे हैं तो मां से माफी मांग कर अगले शुक्रवार को व्रत करें. वैभव लक्ष्मी का व्रत स्त्री और पुरुष में से कोई भी रख सकता है. वैभव लक्ष्मी की पूजा के दौरान मां की आरती और मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए. इससे घर में सुख, समृद्धि, शांति, सौभाग्य, वैभव, पराक्रम और सफलता का वास होता है. आइए पढ़ते हैं श्री वैभव लक्ष्मी जी की आरती.
वैभव लक्ष्मी जी की आरती
ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥ ओम जय लक्ष्मी माता॥
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता। सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥ ओम जय लक्ष्मी माता॥
दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता। जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥ ओम जय लक्ष्मी माता॥

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











