
Uttrakhand: उधम सिंह नगर के 19 मदरसों को किया गया सील, राज्य में अब तक 92 मदरसों पर लगे ताले
AajTak
उत्तराखंड में लगातार मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पिछले कुछ महीनों में मदरसों के खिलाफ कार्रवाई में खास तेजी देखने को मिला रही है. इसी बीच खबर है कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के कई मदरसों को स्थानीय प्रशासन ने सील कर दिया है.
उत्तराखंड सरकार की ओर से अवैध मदरसों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक राज्यभर में कई मदरसों को सील किया जा चुका है. हाल ही में, गठित प्रशासनिक टीम ने उधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में 5, गदरपुर में 3 और रुद्रपुर में 2 अवैध मदरसों को सील किया है. ये मदरसे पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए गए सत्यापन अभियान में अवैध पाए गए थे. इससे पहले उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में भी 9 मदरसों को सील किया था.
मुस्लिम समाज ने जताया विरोध
इस कार्रवाई के बाद मुस्लिम समाज ने विरोध जताया है, उनका कहना है कि इन मदरसों को बिना नोटिस और जवाब दिए अचानक सील किया जा रहा है, जो उनके अनुसार, सही नहीं है. उनका यह भी कहना है कि हज़ारों बच्चे जो इन मदरसों में पढ़ाई कर रहे थे, उनका भविष्य अब अंधेरे में जा सकता है. प्रशासन की इस कार्रवाई से समुदाय विशेष में भारी नाराजगी देखी जा रही है, क्योंकि रमज़ान के दौरान मदरसों को सील करना कई लोगों को अनुचित लग रहा है. हालांकि, प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में और सरकारी आदेशों के अनुसार की जा रही है.
बता दें कि अब तक राज्य में कुल 92 अवैध मदरसों को बंद किया जा चुका है, जिनमें देहरादून के 55 मदरसे भी शामिल हैं. सरकारी दावों के अनुसार, राज्य में लगभग 500 अवैध मदरसे हो सकते हैं, जिनके खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी. पिछले 15 दिनों में 52 अवैध मदरसे सील किए गए हैं. देहरादून के विकासनगर में 12 और खटीमा में 9 मदरसे सील हुए हैं. सरकार का आरोप है कि धर्म की आड़ में जनसंख्या संतुलन बिगाड़ने की साजिश है

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












