
Uttarakhand: 4 दिन से लापता रिजॉर्ट रिसेप्शनिस्ट का मर्डर, BJP नेता का बेटा निकला मुख्य आरोपी, उगले कई राज
AajTak
Uttarakhand: प्राइवेट रिसॉर्ट की लापता रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी का शव मिला है. पुलिस ने युवती की मौत के मामले में रिसॉर्ट संचालक सहित 3 लोग गिरफ्तार कर लिए हैं. बताया जा रहा है कि रिसॉर्ट संचालक और मैनेजर घटना के दिन से फरार चल रहे थे.
पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली अंकिता भंडारी की मौत की खबर आ गई है. 19 साल की अंकिता बीते 18-19 सितंबर से गायब थी. सोशल मीडिया पर गुमशुदा के पक्ष में कैंपेन चल रहा था. पुलिस ने इस मामले में रिसॉर्ट संचालक सहित 3 लोग गिरफ्तार किए हैं. बताया जा रहा है कि रिसॉर्ट संचालक और मैनेजर घटना के दिन से फरार चल रहे थे.
पौड़ी गढ़वाल के श्रीकोट गांव निवासी अंकिता भंडारी गंगा भोगपुर के एक निजी रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में कुछ माह से काम कर रही थी. रिसॉर्ट के संचालक पुलकित आर्य ने पुलिस को बताया कि रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी अलग से एक कमरे में रहती थी. कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव से गुजर रही थी. इसी के चलते 18 सितंबर को उसे ऋषिकेश घुमाने के लिए ले गए और देर रात वहां से वापस लौट आए. इसके बाद रिसॉर्ट में बने अलग-अलग कमरों में सभी लोग सोने चले गए, लेकिन 19 सितंबर की सुबह अंकिता अपने कमरे से गायब थी.
दूसरी तरफ, अपनी बेटी के गायब होने की सूचना पर उसके पिता गंगा भोगपुर पहुंचे. इस दौरान युवती के परिजनों ने रिसॉर्ट में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की तो अलग-अलग बातें सामने आईं. इसके बाद रिसॉर्ट संचालक और कर्मचारियों संदिग्ध भूमिका को लेकर पुलिस में शिकायत दी गई.
इसके अलावा, अंकिता भंडारी के गायब होने को लेकर उत्तराखंड के विधायक उमेश कुमार समेत पत्रकारों और संगठनों के लोगों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन छेड़ दिया. इसके चलते पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तीन आरोपियों रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया. मुख्य आरोपी पुलकित बीजेपी नेता विनोद आर्य का पुत्र है.
राज्य के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि एक बहुत ही दुखद घटना है. लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के पास एक प्राइवेट रिसॉर्ट है, उसमें श्रीकोट गांव की एक लड़की काम करती थी. वह 5 दिन से गायब चल रही थी. यह इलाका राजस्व पुलिस का क्षेत्र पड़ता है. उसमें रेगुलर पुलिस का हस्तक्षेप नहीं है. राजस्व पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज हुई थी, जो बीते दिन ही रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर हुई है. 24 घंटे में लक्ष्मण झूला पुलिस ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य सहित तीन आरोपियों ने गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्यवाही की जा रही है.
कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






