
US Tariffs on Canada and Mexico: कनाडा और मेक्सिको पर आज से लगेंगे तगड़े अमेरिकी टैरिफ, एक्शन से पहले US शेयर मार्केट में खलबली
AajTak
कनाडा और मेक्सिको पर आज से टैरिफ लागू होने जा रहे हैं. ट्रंप ने ऐलान कर दिया है कि दोनों ही देशों पर 25 फीसदी से ज्यादा टैरिफ आज से लागू हो जाएंगे. ट्रंप के इस ऐलान के बाद अमेरिकी शेयर मार्केट में खलबली मच गई है और कई शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है.
अमेरिका आज से कनाडा और मेक्सिको पर तगड़े टैरिफ लगाने जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले (3 मार्च) को कहा कि 4 मार्च से कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ लागू हो जाएंगे, जिसके बाद इन दोनों देशों से आने वाले सामानों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा.
कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ की खबर से अमेरिकी शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल मच गई है. ट्रंप के ऐलान के बाद से ही अमेरिकी शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखी जा रही है. ट्रंप के इस ऐलान के बाद उत्तरी अमेरिका में ट्रेड वॉर की आशंका बढ़ गई है. ट्रंप की टिप्पणी के बाद मेक्सिको की करंसी पेसो और कनाडाई डॉलर में गिरावट देखी गई है.
अमेरिका में ही प्लांट लगाने पर जोर
टैरिफ का ऐलान करने के बाद ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा,'अमेरिका को टैरिफ लगाना ही होगा. अब लोगों को कार प्लांट और दूसरी चीजें अमेरिका में ही बनाना चाहिए, जिससे उन्हें टैरिफ का सामना नहीं करना पड़ेगा.'
'चीन पर भी टैरिफ बढ़ाकर 20% करेंगे'
ट्रंप ने फेंटेनाइल (ड्रग) के बारे में बात करते हुए कहा कि फेंटेनाइल की तस्करी पर रोक नहीं लगाई गई. इसलिए अब समझौते की कोई गुंजाइश नहीं बची है, जिससे टैरिफ को टाला जा सके. ट्रंप ने चीन का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका चीन से फेंटेनाइल के शिपमेंट को रोकने में विफल रहा है, इसलिए बीजिंग को दंडित करने के लिए सभी चीनी इंपोर्ट्स पर टैरिफ को 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया जाएगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









