
US Presidential Election: 'मेरी लड़ाई 6 साल के बच्चे से...', ट्रंप ने उड़ाया मजाक तो बाइडेन ने दिया जवाब
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंस एसोसिएशन (डब्ल्यूएचसीए) रात्रिभोज कार्यक्रम में कहा कि यकीनन 2024 का चुनाव अपने पूरे शबाब पर पहुंच गया है और हां इस चुनाव में उम्र एक बहुत बड़ा मुद्दा है. मेरा मुकाबला छह साल के बच्चे से है.
अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं. राष्ट्रपति चुनाव में दो प्रमुख उम्मीदवार बाइडेन और ट्रंप अक्सर उम्र को लेकर आलोचनाओं का शिकार होते रहे हैं. लेकिन उम्र को लेकर सबसे अधिक निशाने पर बाइडेन ही रहे हैं. ऐसे में उम्र को लेकर बाइडेन ने ट्रंप पर तंज कसा है.
बाइडेन ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में उम्र को लेकर ट्रंप पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं व्यस्क शख्स हूं, जो छह साल के बच्चे के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है. बता दें कि 77 साल के ट्रंप कई मौकों पर 81 साल के बाइडेन को उनकी उम्र की वजह से घेर चुके हैं.
बाइडेन ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंस एसोसिएशन (डब्ल्यूएचसीए) रात्रिभोज कार्यक्रम में कहा कि यकीनन 2024 का चुनाव अपने पूरे शबाब पर पहुंच गया है और हां इस चुनाव में उम्र एक बहुत बड़ा मुद्दा है. मैं एक व्यस्क शख्स हूं, जो छह साल के शख्स के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है.
'ट्रंप और मेरे बीच उम्र एक कॉमन फैक्टर'
व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बाइडेन ने कहा कि ट्रंप और मेरे बीच में उम्र एक कॉमन फैक्टर है. इस कार्यक्रम में लगभग 3000 पत्रकार, सेलिब्रिटी और नेता शामिल हुए थे. उ
इस दौरान बाइडेन ने ट्रंप को स्लीपी डॉन (Sleepy Don) भी कहा. दरअसल ट्रंप कई मौकों पर सार्वजनिक तौर पर झपकी लेते कैमरे में कैद हुए हैं. उन्होंने पूर्व अडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स का हवाला देते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों बहुत मुसीबतों से जूझ रहे हैं. फिर चाहे आप इसे 'स्टॉर्मी वेदर' कहें या कुछ और.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









