
US President Election: डोनाल्ड ट्रम्प ने बाइडेन को एक और डिबेट की चुनौती दी
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा की इस सप्ताह बाइडेन उनके साथ एक और बहस करें, जिससे लोगों को ये पता चले की सुस्त बाइडन अमेरीका के राष्ट्रपति बनने लायक हैं या नहीं.
रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने प्रतिद्वंद्वी और मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन को एक राउंड और बहस की चुनौती दी है. ट्रंप ने कहा है कि बाइडेन कहीं भी, कभी भी जगह और समय बताएं वे डिबेट के लिए तैयार हैं.
ट्रम्प ने अपने प्रतिद्वंद्वी और मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन को इस सप्ताह एक और बहस के माध्यम से "पूरी दुनिया के सामने खुद को रिडीम" करने का मौका दिया है, साथ ही उन्हें गोल्फ के लिए भी चुनौती दी है.
इसकी घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं आधिकारिक तौर पर बाइडेन को पूरी दुनिया के सामने खुद को रिडीम करने का मौका दे रहा हूं, ये बात ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक रैली को संबोधित करते हुए कही.
इसके आगे ट्रंप ने कहा कि इस सप्ताह बाइडेन उनके साथ एक और बहस करें, जिससे लोगों को ये पता चले की सुस्त बाइडन अमेरीका के राष्ट्रपति बनने लायक हैं या नहीं. इसके अलावा बाइडेन को चैलेंज करते हुए ट्रंप ने कहा कि इस बार मुकाबला सीधा होगा, बीच में कोई मॉडरेटर की भूमिका में नहीं होगा. इस बार बहस आमने-सामने होगी.
गोल्फ खेलने की चुनौती
इससे पहले 27 जून को राष्ट्रपति पद की डिबेट में खराब प्रदर्शन करने की वजह से बाइडेन के साथियों ने राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ने का सुझाव दे दिया था. हालांकि उन सुझावों को बाइडेन ने नजरअंदाज कर दिया. इसी रैली में ट्रंप ने बाइडेन को गोल्फ मैच खेलने के लिए चुनौती दी थी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









