
US : 15 बॉक्स के लिए ट्रम्प के घर पर FBI के छापे, बाइडेन को भी नहीं थी रेड की जानकारी
AajTak
FBI ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित मार ए लागो पर छापेमारी की थी. FBI ने इस दौरान ट्रम्प के घर से करीब 12 बॉक्स जब्त किए हैं. डोनाल्ड ट्रम्प ने बयान जारी कर इस रेड की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि पाम बीच पर स्थित मार ए लागो पर एफबीआई के अधिकारियों ने रेड डाली है और इसे सीज कर दिया है
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी डोनाल्ड ट्रम्प के घर पर छापे की जानकारी नहीं दी गई थी. यह दावा व्हाइट हाउस ने किया है. व्हाइट हाउस के मुताबिक, इस मामले में न्याय विभाग स्वतंत्रतापूर्वक काम कर रहा है और विभाग द्वारा राष्ट्रपति बाइडेन को डोनाल्ड ट्रम्प के घर पर छापे की जानकारी पहले से नहीं दी गई थी.
दरअसल, FBI ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित मार ए लागो पर छापेमारी की थी. FBI ने इस दौरान ट्रम्प के घर से करीब 12 बॉक्स जब्त किए हैं. डोनाल्ड ट्रम्प ने बयान जारी कर इस रेड की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि पाम बीच पर स्थित मार ए लागो पर एफबीआई के अधिकारियों ने रेड डाली है और इसे सीज कर दिया है. ट्रम्प ने कहा था, यह हमारे देश के लिए काला वक्त है. अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. यह न्याय तंत्र का हथियार के तौर पर गलत इस्तेमाल करने जैसा है.
व्हाइट हाउस ने क्या कहा?
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जीन पियरे ने बताया कि राष्ट्रपति को इसके बारे में नहीं बताया गया था, न ही उन्हें इसकी जानकारी थी. व्हाइट हाउस में इसे लेकर किसी को कोई जानकारी नहीं दी गई थी.
क्यों पड़े ट्रम्प के यहां छापे?
बताया जा रहा है कि एफबीआई की ये रेड राष्ट्रपति के आधिकारिक कागजात की तलाश में है, जिन्हें ट्रम्प के व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद फ्लोरिडा लाया गया था. न्याय विभाग ट्रम्प के खिलाफ दो मामलों में जांच कर रहा है. पहला मामला 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को उलटने के प्रयास के मामले में और दूसरा दस्तावेजों को संभालने के संबंध में. अप्रैल मई में भी इस मामले में जांच एजेंसी ने फ्लोरिडा में ट्रम्प के करीबियों से पूछताछ की थी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











