
US: मेक्सिको में घात लगाकर आतंकी हमला, चार सुरक्षाकर्मी समेत 6 की मौत
AajTak
राज्य के गवर्नर एनरिक अल्फ़ारो ने कहा कि जलिस्को के अटॉर्नी जनरल के ऑफिस मे काम करने वाले पुलिस और अधिकारियों पर यह अटैक हुआ है. गवर्नर ने कहा कि विस्फोट अपराधियों द्वारा बिछाए गए "जाल" के कारण हुआ.
पश्चिमी मेक्सिको में संदिग्ध गिरोह ने बम ब्लास्ट कर 6 लोगों की जान ले ली. मरने वालों में 4 सुरक्षा अधिकारी और दो नागरिक शामिल हैं. इसके साथ ही एक दर्जन से ज्यादा लोग इस हमले में घायल हो गए हैं. इस अटैक को स्थानीय सरकार ने आतंकी हमला करार दिया है. बताया जा रहा है कि ये बम सड़क पर बिछाए गए थे. अधिकारियों ने कहा कि यह एक ड्रग कार्टेल द्वारा घात लगाकर किया गया हमला था.
राज्य के गवर्नर एनरिक अल्फ़ारो ने कहा कि जलिस्को के अटॉर्नी जनरल के ऑफिस मे काम करने वाले पुलिस और अधिकारियों पर यह अटैक हुआ है. ये ब्लास्ट काफी डरावना था. इससे साफ पता चलता है कि ये संगठित अपराध समूह की करतूत है.
अल्फ़ारो ने बताया कि राज्य की राजधानी ग्वाडलाजारा के दक्षिण में त्लाजोमुल्को नगर पालिका में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है. जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं. गवर्नर ने कहा कि विस्फोट अपराधियों द्वारा बिछाए गए "जाल" के कारण हुआ. जिन्होंने फोन पर एक अज्ञात सूचना दी थी कि घटनास्थल पर मानव अवशेष दबे हुए हैं. उन्होंने कहा कि यह कॉल इसलिए थी ताकि हमारी पुलिस वहां जाए और उन पर इन विस्फोटक उपकरणों से हमला किया जा सके.
गवर्नर ने बताया कि 2 लोग वहां से गुजर रहे थे, तभी ये ब्लास्ट हुआ. दोनों नागरिक इस हमले की चपेट में आ गए. गवर्नर ने कहा कि घायलों में 12 नागरिक भी हैं, जिनमें नौ, 13 और 14 साल के तीन बच्चे भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है. अल्फारो ने अज्ञात ड्रग कार्टेल पर मौतों का आरोप लगाते हुए कहा कि यह एक क्रूर आतंकवादी हमला है. उन्होंने कहा कि वह नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस एस्कॉर्ट को अस्थायी रूप से निलंबित कर रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









