
US में शुरू हुआ PM मोदी की बैठकों का दौर, पांच कंपनियों के CEO से की मुलाकात
AajTak
अमेरिका में शुरू हुआ पीएम मोदी की बैठकों का दौर, पांच नामचीन कंपनियों के सीईओ से प्रधानमंत्री की मुलाकात. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से भी मिलेंगे पीएम मोदी, होटल विलार्ड में होगी दोनों नेताओं की मुलाकात. आज देर रात अमेरिका के उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मिलेंगे पीएम मोदी, दोनों देशों के रिश्तों पर हो सकती है बात. आज ही देर रात जापानी प्रधानमंत्री से मिलेंगे पीएम मोदी, कूटनीतिक और सामरिक रिश्तों पर होगा जोर. कल वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी, पांच मुद्दों को लेकर हो सकती है द्विपक्षीय वार्ता. देखें शतक आजतक.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











