
US में रनवे पर प्राइवेट जेट से टकराने से कैसे बचा प्लेन? सामने आया पायलट और ATC का ऑडियो
AajTak
अमेरिका के शिकागो स्थित एक एयपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया. जब एक यात्री विमान के लैंडिंग के वक्त रनवे पर अचानक से प्राइवेट जेट आ गया. उस वक्त यात्री विमान के पायलट ने क्या कहा और कंट्रोल टावर से प्राइवेट जेट को क्या निर्देश मिले जानें, सबकुछ?
अमेरिका के शिकागो स्थित मिडवे एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान साउथवेस्ट एयरलाइंस के यात्री विमान के सामने एक प्राइवेट जेट आ गया. जब तक विमान प्राइवेट जेट से टकरता उससे पहले वह फिर से जमीन से ऊपर उठ गया और ऐसे एक बड़ा हादसा टल गया.
एनवाई पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अब इस घटना से जुड़ा एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) का ऑडियो सामने आया है. इसमें निजी जेट पायलट की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं ऑडियो में ये सुनाई दे रहा है -टॉवर, साउथवेस्ट 2504, यह कैसे हुआ? ये शब्द यात्री विमान के पायलट के थे. जब उसने शिकागो हवाई अड्डे पर एक प्राइवेट जेट से टकराने से बचने के लिए अपने विमान की लैंडिंग नहीं की. उसने कंट्रोल को गो-अराउंड का संदेश दिया और फिर से हवा में उड़ गया.
उतरने से कुछ सेकंड पहले रनवे पर पहुंच गया था प्राइवेट जेट कुछ ही क्षण पहले, प्राइवेट जेट उस रनवे पर पहुंचा था, जिस पर पायलट का विमान - साउथवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट 2504 को उतरना था. शिकागो के मिडवे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्राप्त फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक बड़ा हादसा होते-होते बचा.
यात्री विमान को फिर से भरनी पड़ी उड़ान इस वीडियो में दिखाया गया है कि साउथवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 2504 जब रनवे पर लैंड होने वाली थी, तभी कुछ फीट दूर बिजनेस जेट रनवे पर आ गया. इससे बड़े यात्री जेट को पीछे हटना पड़ा और 'गो-अराउंड' करना पड़ा. शुरुआती रिपोर्टों में यह नहीं बताया गया कि दोनों विमानों में कितने यात्री सवार थे. लेकिन, साउथवेस्ट की बोइंग 737-800 विमान में 175 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है. वहीं फ्लेक्सजेट द्वारा संचालित निजी जेट की क्षमता लगभग 10 बताई गई है.
फ्लाइटराडार 24 और लाइवएटीसी जैसे विमानन ट्रैकर्स, जो विमान की आवाजाही और रेडियो संचार पर नजर रखते हैं, उनकी प्रारंभिक रिपोर्टिंग से फ्लेक्सजेट विमान को संचालित करने वाले पायलट की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं.
शायद प्राइवेट जेट के पायलट ने नहीं सुने थे निर्देश इन दोनों सेवाओं द्वारा उपलब्ध कराए गए एटीसी संचार और उड़ान गतिविधि के आंकड़ों के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि बिजनेस जेट विमान ने हवाई यातायात नियंत्रण के महत्वपूर्ण निर्देशों को नहीं सुना, जिसमें उसे उस रनवे से दूर रुकने को कहा गया था, जिस पर साउथवेस्ट विमान को उतरना था.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











