
US: बहस होने पर भारतीय मूल के पति ने पत्नी को मारी गोली, तीन रिश्तेदारों को भी उतारा मौत के घाट
AajTak
अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी और तीन रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी विजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के वक्त घर में मौजूद तीन बच्चों ने अलमारी में छिपकर जान बचाई. भारतीय दूतावास ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है.
अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है. आरोपी की पहचान 51 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
यह घटना शुक्रवार तड़के करीब 2.30 बजे रिपोर्ट की गई, जब पुलिस को ब्रुक आइवी कोर्ट इलाके में गोलीबारी की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस टीम को घर के अंदर चार लोगों के शव मिले, जिनके शरीर पर गोली लगने के निशान थे. मृतकों की पहचान विजय कुमार की पत्नी मीमु डोगरा (43), गौरव कुमार (33), निधि चंदर (37) और हरिश चंदर (38) के रूप में हुई है.
यह भी पढ़ें: आगरा के होटल में चल रही थी शराब पार्टी... झगड़े के बीच युवक की गोली मारकर हत्या, बीते महीने जेल से छूटा था
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात के समय घर में मौजूद तीन बच्चों ने अलमारी में छिपकर अपनी जान बचाई. इनमें विजय कुमार और मीमु डोगरा का 12 वर्षीय बच्चा भी शामिल था, जिसने हिम्मत दिखाते हुए खुद 911 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसी कॉल की वजह से पुलिस कुछ ही मिनटों में घटनास्थल तक पहुंच सकी. बच्चों को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ है और उन्हें बाद में परिवार के एक सदस्य के हवाले कर दिया गया.
पत्नी संग घर में हुई थी बहस!
पुलिस के अनुसार, विजय कुमार और उनकी पत्नी के बीच पहले उनके अटलांटा स्थित घर में बहस हुई थी. इसके बाद वे अपने बच्चे के साथ ब्रुक आइवी कोर्ट स्थित उस घर पहुंचे, जहां अन्य रिश्तेदार रह रहे थे. यहीं विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और गोलीबारी की घटना हुई.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








