
US: पायलट ने टुपेलो के आसमान में कई घंटों तक उड़ाया चोरी का विमान, वॉलमार्ट स्टोर को उड़ाने की दी धमकी
AajTak
अमेरिका के मिसिसिपी के टुपेलो में उस वक्त पुलिस की टेंशन बढ़ गई, जब एक पायलट ने धमकी दी कि वह वॉलमार्ट स्टोर को उड़ा देगा. इतना ही नहीं, पायलट ने टुपेलो के आसमान में कई घंटों तक चोरी का विमान भी उड़ाया. हालांकि विमान को लैंडिंग कराने के बाद पायलट को हिरासत में ले लिया गया है.
अमेरिका के मिसिसिपी के शहर टुपेलो में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक विमान घंटों तक आसमान में मंडराता रहा. विमान के पायलट ने धमकी दी कि वह जानबूझकर वॉलमार्ट स्टोर को दुर्घटनाग्रस्त कर देगा. इतना ही नहीं, ये विमान चोरी का था. हालांकि पायलट को सुरक्षित रूप से लैंडिंग कराने के बाद हिरासत में ले लिया गया है.
मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ट्विटर पर जानकारी दी कि अमेरिकी शहर में एक वॉलमार्ट स्टोर में चोरी के विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की धमकी देने वाला पायलट सुरक्षित है. उसे हिरासत में ले लिया है. उन्होंने कहा कि स्थिति को सुलझा लिया गया है. कोई भी घायल नहीं हुआ है. नॉर्थ-मिसिसिपी के टुपेलो के ऊपर विमान चक्कर लगा रहा था. शुक्र है कि स्थिति को सुलझा लिया गया है. स्थानीय, एडमिनिस्ट्रेशन ने सूझबूझ से इस मामले को हैंडल किया.
अधिकारियों ने बताया कि पायलट को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है. वहीं CNN के मुताबिक 9 सीटों वाला विमान स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 5 बजे मिसिसिपी के टुपेलो के ऊपर चक्कर लगा रहा था. इसके बाद पायलट ने धमकी दी कि वह वॉलमार्ट स्टोर को उड़ा देगा.
पुलिस ने बताया कि विमान करीब 5 घंटे तक टुपेलो के आसमान में मंडराता रहा. ये काफी खतरनाक था. क्योंकि इस बात की आशंका बनी हुई थी कि पायलट किसी वारदात को अंजाम न दे दे. एक सरकारी सूत्र ने बताया कि विमान बाद में होली स्प्रिंग्स नेशनल फॉरेस्ट के ऊपर से उड़ रहा था.
अधिकारियों का मानना है कि विमान बीचक्राफ्ट किंग एयर-C90A चोरी हो गया था. वहीं एक ऑनलाइन उड़ान ट्रैकिंग सर्विस ने रिपोर्ट किया कि विमान कई घंटों तक आसमान में चक्कर लगा रहा था. इस बीच वॉलमार्ट और पास के एक स्टोर को पहले सुरक्षा अधिकारियों ने खाली करा लिया. साथ ही लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी.
ये भी देखें

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









