
'US दुनिया का सबसे ताकतवर देश नहीं', ट्रंप की विदेश नीति पर अमेरिकी पत्रकार ने उठाए सवाल
AajTak
वरिष्ठ पत्रकार रिक सांचेज ने चेतावनी दी कि डोनाल्ड ट्रंप की अस्थिर विदेश नीति, जो विरोधाभासी संदेशों से भरी है, अमेरिका को अलग-थलग कर रही है और उसके सहयोगियों को चीन जैसे प्रतिद्वंद्वी देशों के करीब धकेल रही है.
अमेरिका के वरिष्ठ पत्रकार रिक सांचेज ने वैश्विक शक्ति संतुलन में हो रहे बदलावों पर तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि डोनाल्ड ट्रंप की उलझन भरी और विरोधाभासी विदेश नीति के कारण अमेरिका अपनी रणनीतिक स्थिति खो रहा है और अनजाने में प्रतिद्वंद्वी देशों के गठबंधनों को मजबूत कर रहा है. शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के बाद अपनी बात रखते हुए सांचेज ने कहा कि अमेरिका की नीतियों में स्थिरता की कमी उसे अलग-थलग कर रही है.
उन्होंने ट्रंप की कम्युनिकेशन स्टाइल पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'वह कभी गर्मजोशी भरा, तो कभी उदासीन व्यवहार करते हैं. एक दिन वह आपसे प्यार करते हैं, अगले दिन नफरत. अमेरिका से इन दिनों जो संदेश जा रहा है, वह इतना उलझन भरा है कि लोग यह तय नहीं कर पा रहे कि उस पर प्रतिक्रिया दें या नजरअंदाज करें. ज्यादातर लोग (दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष) इसे नजरअंदाज करना चुन रहे हैं.' सांचेज ने जोर देकर कहा कि यह अस्थिरता वैश्विक व्यापार के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन करती है.
यह भी पढ़ें: PM मोदी के नेतृत्व की तारीफ कर ट्रंप ने दिया पॉजिटिव मैसेज, क्या पिघलेगी भारत-अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ?
ट्रंप कर रहे व्यापार के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन
उन्होंने कहा, 'अगर आप एक सच्चे बिजनेसमैन हैं, तो आप जानते हैं कि बाजार को कभी भ्रमित नहीं करना चाहिए. संदेश में एकरूपता होनी चाहिए.' रिक सांचेज का मानना है कि यह भ्रम अमेरिका के पारंपरिक सहयोगियों को वैकल्पिक व्यवस्थाओं की ओर धकेल रहा है. रिक सांचेज ने बताया कि कैसे चीन भारत को लुभा रहा है. वह भारत से कह रहा है, 'हम आपके दोस्त होंगे, आपके व्यापारिक साझेदार होंगे, आपके उत्पाद खरीदेंगे, दुर्लभ खनिज साझा करेंगे. आइए, मिलकर वह करें जो आप अमेरिका से उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अब उस पर भरोसा नहीं करते.'
ब्रिक्स गठबंधन पश्चिमी वर्चस्व के लिए एक बड़ा खतरा

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








