
टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,
पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जंग जारी है. दक्षिण लेबनान के टायर शहर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां Israel Defense Forces ने सड़क संपर्क काटने के बाद अपने जमीनी अभियान को और तेज कर दिया है. IDF ने दक्षिण लेबनान में सिविलियन और पब्लिक इन्फ्रास्ट्र्क्चर को निशाना बनाते हुए हमले बढ़ा दिए हैं. रात के दरम्यान टायर शहर के मुख्य गैस स्टेशन को हवाई हमले में निशाना बनाया गया, साथ ही हिज्जबुल्लाह के ठिकानों पर भी हमले किए गए.
लोगों को शहर खाली करने को कहा वहीं, मंगलवार सुबह IDF ने Beirut के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है, हालांकि कई गांवों में उसे हिज्बुल्लाह लड़ाकों से कड़ा प्रतिरोध भी झेलना पड़ रहा है. इस बीच, IDF ने शहर के लोगों से कहा है कि वे किसी भी बड़े हमले से बचने के लिए शहर खाली कर दें, क्योंकि इलाके में बड़े सैन्य अभियान की तैयारी की जा रही है.
सिर्फ एक लिंक रोड से जुड़ा है रूट
इस हमले के बीच आजतक टायर शहर पहुंचा और वहां से आंखों-देखा हाल बयां किया. ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि टायर शहर लगभग पूरे लेबनान से कट चुका है और सिर्फ एक छोटी लिंक रोड ही बची है, जो इसे राजधानी बेरूत से जोड़ती है. आने वाले कुछ दिनों में IDF इस आखिरी सड़क को भी बंद कर सकता है, जिससे दक्षिण लेबनान पूरी तरह से अलग-थलग पड़ जाएगा.
IDF और हिज्बुल्लाह में लड़ाई जारी यह इलाका इसलिए बेहद अहम है क्योंकि यह इज़राइल की उत्तरी सीमा और लेबनान के दक्षिणी हिस्से के बीच स्थित है. भूमध्य सागर के किनारे मौजूद Naqoura वह इलाका है, जहां IDF के सैनिकों ने आंशिक रूप से कब्जा कर लिया है और यहीं पर इस वक्त IDF और Hezbollah के लड़ाकों के बीच भीषण लड़ाई जारी है.
IDF की रणनीति साफ है, हिज्बुल्लाह को पूरी तरह अलग-थलग करना, ताकि उसे देश के बाकी हिस्सों से हथियार और लॉजिस्टिक सपोर्ट न मिल सके. इसके लिए सड़क संपर्क को तोड़ा जा रहा है और सप्लाई लाइन काटी जा रही है. हालांकि बड़ा सवाल यह है कि दक्षिण लेबनान में हिज्बुल्लाह के पास अभी कितना हथियार और गोला-बारूद बचा है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.









