
US: तूफान इयान के कहर के बीच जब हरिकेन हंटर्स विमान लेकर निकले, हैरान करने वाला अनुभव
AajTak
अमेरिका में तूफान इयान का कहर जारी है. इयान अमेरिका और आसपास के इलाकों में जमकर तबाही मचा रहा है. तूफान ने फ्लोरिडा में काफी नुकसान किया है. यहां तूफान से कई लोगों के मरने की भी खबर है लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. राष्ट्रपति बाइडेन ने इयान को अमेरिकी इतिहास का सबसे भयावह तूफान बताया है.
चक्रवाती तूफान इयान (Hurricane Ian) का अमेरिका में कहर जारी है. इस बीच फ्लोरिडा में तूफान की दस्तक से पहले हरिकेन हंटर्स (Hurricane Hunters) जब विमान लेकर मिशन पर निकले तो उनके अनुभव हैरान कर देने वाले रहे. हरिकेन हंटर निक अंडरवुड (Nick Underwood) ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैं बीते छह सालों में कई तूफानों के दौरान फ्लाइट मिशन का हिस्सा रहा हूं. लेकिन तूफान इयान के दौरान की यह राइड सबसे भयावह रही. मैंने कभी इतनी तेज बिजली कड़कते नहीं देखी.
बता दें कि हरिकेन हंटर्स दरअसल वे एयरक्रू सदस्य होते हैं, जो मौसम संबंधी डेटा इकट्ठा करने के लिए चक्रवाती तूफानों के दौरान मिशन पर जाते हैं.
निक ने ट्वीट कर अपने इन अनुभवों को शेयर किया है. उन्होंने कहा, मैं बीते छह सालों से कई तूफानों में विमान उड़ान चुका हूं. लेकिन तूफान इयान के दौरान की यह राइड सबसे खराब रही. मैंने कभी इतनी तेज बिजली कड़कते नहीं देखी.
उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, बिल्कुल भयंकर. यह कैटेगरी 4 का तूफान है, जिसे जल्द ही कैटगरी 5 में तब्दील किया जा सकता है. यह अनुभव समुद्र तल से 8,000 फीट ऊपर हुआ.
अंडरवुड ने फ्लाइट के अंदर से एक वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया है, जिसमें फ्लाइट के अंदर हर जगह कॉफी फैली हुई देखी जा सकती है.
अंडरवुड का कहना है कि फ्लाइट में दो मिनट और 20 सेकंड के ये झटके इस भयावह तूफान के असर को बयां करने के लिए काफी है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









