
US: डिनर टेबल पर ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो की मुलाकात, दोनों के बीच क्या हुई बात?
AajTak
द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार के मुताबिक, शुक्रवार को दोनों नेताओं के बीच हुई डिनर मीटिंग में कनाडा के वरिष्ठ अधिकारी और ट्रंप के करीबी सहयोगी शामिल थे. उनमें से प्रमुख थे ट्रंप द्वारा इंटिरियर सेक्रेटरी के लिए नॉमिनेटेड नॉर्थ डकोटा के गवर्नर डग बर्गम, कॉमर्श सेक्रेटरी के लिए उनकी पसंद हावर्ड लुटनिक और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के लिए उनकी पसंद माइक वाल्ट्ज.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फ्लोरिडा में उनके मार-ए-लागो रिसॉर्ट में मुलाकात की. दोनों नेताओं ने व्यापार, टैरिफ, सीमा सुरक्षा और ड्रग्स पैडलिंग की समस्या सहित प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की. शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में, ट्रंप ने बैठक को प्रोडक्टिव बताया कहा कि उपरोक्त मुद्दों को लेकर जस्टिन ट्रूडो काफी प्रतिबद्ध हैं.
ट्रूडो की ट्रंप से यह मुलाकात उस परिप्रेक्ष्य में देखी गई, जिसमें आगामी अमेरिकी प्रशासन ने कनाडा के एक्सपोर्ट पर नया टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. हालांकि, इस विषय पर दोनों नेताओं के बीच कोई चर्चा हुई या नहीं, इसे लेकर कोई स्पष्टता नहीं है. हालांकि, इस बैठक से आगामी अमेरिकी प्रशासन और कनाडाई सरकार के बीच मतभेदों के समाधान को लेकर कोई संकेत नहीं मिला. डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ मेरी अभी बहुत ही सार्थक बैठक हुई, जहां हमने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की, जिन्हें संबोधित करने के लिए दोनों देशों को मिलकर काम करने की आवश्यकता होगी.'
यह भी पढ़ें: भारतवंशी काश पटेल को डोनाल्ड ट्रंप ने बनाया नया FBI डायरेक्टर, कहा- 'अमेरिका फर्स्ट' फाइटर
उन्होंने कहा कि जिन विषयों पर ट्रूडो के साथ उनकी चर्चा हुई उनमें अवैध प्रवासियों के कारण उत्पन्न होने वाली ड्रग्स की समस्या, निष्पक्ष व्यापार सौदे जो अमेरिकी श्रमिकों को खतरे में नहीं डालते हैं और कनाडा के साथ अमेरिका का भारी व्यापार घाटा शामिल रहा. ट्रंप ने ड्रग्स की समस्या से निपटने के लिए अपने प्रशासन की प्रतिबद्धता पर जोर दिया. उन्होंने कहा, 'अमेरिका अब चुप नहीं बैठेगा. क्योंकि हमारे नागरिक इस महामारी के शिकार हो रहे हैं, जो मुख्य रूप से ड्रग कार्टेल और चीन से आने वाले फेंटेनल (एक प्रकार का ड्रग्स) के कारण होता है.'
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'प्रधानमंत्री ट्रूडो ने अमेरिकी परिवारों की इस भयानक तबाही को समाप्त करने के लिए हमारे साथ काम करने की प्रतिबद्धता जताई है. हमने ऊर्जा, व्यापार और आर्कटिक जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात क. सभी महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन्हें मैं अपने कार्यालय के पहले दिन से हल करने की कोशिश करूंगा.'
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की 'शपथ' से भारतीय छात्रों पर संकट? अमेरिकी विश्वविद्यालयों ने जारी की एडवाइजरी, जानें पूरा मामला

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.






