
US: जिन स्कूलों में 5वीं तक की ही पढ़ाई, उन्हें भी देना होगा फ्री कंडोम
AajTak
कोरोना महामारी का असर कम होने के साथ ही फिर से स्कूल खुलने जा रहे हैं. ऐसे में जहां एजुकेशन सिस्टम पर लाइन पर लाने के लिए जोर दिया जा रहा है, तो वहीं अमेरिका के शिकागो में ऐसा आदेश पारित हुआ है, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है.
कोरोना महामारी का असर कम होने के साथ ही फिर से स्कूल खुलने जा रहे हैं. ऐसे में जहां एजुकेशन सिस्टम पर लाइन पर लाने के लिए जोर दिया जा रहा है, तो वहीं अमेरिका के शिकागो में ऐसा आदेश पारित हुआ है, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. शिकागो के स्कूलों में नई पॉलिसी लागू की गई है, जिसके तहत स्कूलों को 5वीं और उससे ऊपर की क्लास के बच्चों के लिए मुफ्त में कंडोम की व्यवस्था करनी होगी. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) यानि इस नई पॉलिसी के तहत स्कूल 10 साल की उम्र तक के बच्चों के लिए कंडोम की व्यवस्था करेंगे. वहीं इस आदेश के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं. बच्चों के माता-पिता और लोग इसे शर्मनाक और बीमार मानसिकता बता रहे हैं. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) fox news के अनुसार नई नीति दिसंबर 2020 में लागू होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद होने पर इसे पूरी तरह से लागू नहीं किया जा सका. इस नई पॉलिसी में 5वीं और उससे ऊपर की कक्षा वाले स्कूलों को कंडोम उपलब्धता कार्यक्रम रखने को कहा गया है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











