
US के B-2 बॉम्बर की एंट्री, झुकने को तैयार नहीं ईरान... मिडिल ईस्ट में जंग के दूसरे दिन क्या-क्या हुआ
AajTak
मिडिल ईस्ट में जंग के दूसरे दिन हालात और भड़क गए हैं. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका और इजरायल ने सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है, जबकि ईरान ने बदले की कसम खाते हुए खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों और तेल टैंकरों को निशाना बनाने का दावा किया है. रविवार को इजरायल के बेत शेमेश, यूएई, कुवैत और ईरान के कई प्रांतों में मिसाइल हमलों से सैकड़ों लोगों के मारे जाने और बड़ी संख्या में घायल होने की खबर आई.
मिडिल ईस्ट में जंग के दूसरे दिन टकराव और बढ़ गया. सुप्रीम लीडर की मौत के साथ ही ईरान में अमेरिका की तख्तापलट की कोशिश को बल मिल गया है. दूसरी तरफ खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने भी अपने तैवर से बता दिया है कि वो रुकने वाला नहीं है. ईरान की जामकरान मस्जिद पर इंतकाम का लाल झंडा फहराया गया है. ईरान के भीतर इस झंडे को बदले और न्याय के प्रतीक के रूप में देखा जाता है. ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद तेहरान में हड़कंप मच गया है. ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की छुट्टियों की घोषणा की गई है.
ट्रंप और नेतन्याहू क्या बोले?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई की मौत पर कहा है कि ये ईरान और दुनिया के लोगों के लिए न्याय है. ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ऐसी भारी और सटीक बमबारी पूरे हफ्ते जारी रहेगी, जब तक मिडिल ईस्ट में शांति का लक्ष्य हासिल न हो जाए. इजरायली पीएम नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि आगे ईरान पर और तगड़े हमले होंगे. उन्होंने ईरान के लोगों से सड़कों पर उतरने और मौजूदा शासन को उखाड़ फेंकने की अपील की है. नेतन्याहू ने कहा कि 'ऐसे मौके सदी में एक बार आते हैं.'
यह भी पढ़ें: US-इजरायल के अटैक से ईरान के पलटवार तक... देखें जंग के पहले दिन कितनी तबाही
झुकने को तैयार नहीं ईरान
वहीं ईरान झुकने को तैयार नहीं है. ईरानी सेना ने सबसे खतरनाक अभियान की शुरुआत का ऐलान किया है. सेना ने धमकी दी है कि अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया जाएगा. आबू धाबी में ईरान ने फ्रांसीसी नौसैनिक अड्डे पर मिसाइल दागी है. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहे तीसरे तेल टैंकर पर हमला किया है. इस हमले ने पूरे मिडिल ईस्ट को आग में झोंक दिया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









