
US के टेक्सास में बर्फीले तूफान और ठंड का कहर, 21 की मौत, लाखों लोग पावर कट वाले इलाकों में फंसे
AajTak
पॉवर कट की समस्या से जूझ रहे इलाकों को लेकर गवर्नर ग्रेग एबॉट ने राहत सामाग्री पहुंचने पर जोर दिया है. उनके तरफ से जारी बयान में कहा गया कि बहुत सारी कंपनियां कोल,नेचुरल गैस और विंड पावर से बिजली नहीं बना पा रही हैं जिसके चलते पावर कट की समस्या सामने आई है.
अमेरिका के टेक्सास में बर्फीले तूफान के चलते 21 लोगों की मौत हो गई है. कई इलाकों में पावर कट भी हुआ है जिसके चलते इन इलाकों में लाखों लोग फंसे हुए हैं. पूरे टेक्सास में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है. इलाके में और बारिश होने की भी आशंका जाहिर की गई है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को ही टेक्सास में आपातकालीन आपदा की घोषणा कर दी थी. व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक इन इलाकों में मदद के लिए अभियान चलाया जा रहा है. पॉवर कट की समस्या से जूझ रहे इलाकों को लेकर गवर्नर ग्रेग एबॉट ने राहत सामाग्री पहुंचने पर जोर दिया है. उनके तरफ से जारी बयान में कहा गया कि बहुत सारी कंपनियां कोल,नेचुरल गैस और विंड पावर से बिजली नहीं बना पा रही हैं जिसके चलते पावर कट की समस्या सामने आई है.
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











