
US के कई प्रमुख राज्यों में ट्रंप पर भारी दिख रही हैं कमला हैरिस, पोल्स में सामने आए आंकड़े
AajTak
हाल ही में ट्रंप ने न्यूज प्रोग्राम 'Full Measure' में कहा कि अगर वो कमला हैरिस के खिलाफ राष्ट्रपति का चुनाव हार जाते हैं तो दोबारा राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यही चुनाव मेरा आखिरी होगा, मुझे नहीं लगता कि मैं 2028 का चुनाव लड़ूंगा.'
अमेरिका में इसी साल नवंबर में राष्ट्रपति का चुनाव होना है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप हैं तो दूसरी ओर कमला हैरिस. लेकिन कई सर्वे में ये बात सामने आई है कि कमला हैरिस कई प्रमुख राज्यों जैसे एरिजोना, मिशिगन और पेंसिल्वेनिया में ट्रंप पर भारी पड़ती दिख रही हैं.
ट्रंप पर भारी दिख रही हैरिस
यूमैस लोवेल (UMass Lowell's) के सेंटर फॉर पब्लिक ओपिनियन और यूगव (YouGov) द्वारा जारी ताजा पोल के अनुसार, डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस मिशिगन राज्य में ट्रंप के मुकाबले हल्का सा बढ़त बनाए हुए हैं. हैरिस 48 प्रतिशत और ट्रंप 43 प्रतिशत के साथ आगे हैं.
इस पोल पर यूमैस लोवेल के प्रोफेसर रोड्रिगो कास्त्रो कॉर्नेजो ने कहा, 'यह मार्जिन उपराष्ट्रपति के अभियान के लिए अच्छी खबर है.' उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप को इस राज्य में अपनी मजबूती बढ़ानी है तो फिर उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी.
यह भी पढ़ें: 'ट्रंप को मरवाना चाहता है ईरान, ताकि...', अमेरिका के इंटेलिजेंस डायरेक्टर के दावे से सनसनी
वहीं, पेंसिल्वेनिया में भी हैरिस को ट्रंप के मुकाबले हल्की बढ़त है. पोल्स के अनुसार, पेंसिल्वेनिया में दोनों नेतओं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. आने वाले हफ्तों में यहां और कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











