
US: अंधाधुंध फायरिंग से दहला जॉर्जिया, गोलीबारी में महिला समेत 4 लोगों की मौत
AajTak
हैम्पटन पुलिस प्रमुख जेम्स टर्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 40 साल के आंद्रे लॉन्गमोर को अरेस्ट किया है. पुलिस ने कहा कि लॉन्गमोर हैम्पटन का निवासी है, लेकिन अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि उसने वारदात को अंजाम क्यों दिया.
अमेरिका के जॉर्जिया के अटलांटा में अंधाधुंध फायरिंग की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया था. हालांकि पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया. आरोपी की पहचान आंद्रे लॉन्गमोर के रूप में की गई है. पुलिस ने बताया कि इस हमले में तीन पुरुष और एक महिला की मौत हो गई है.
हैम्पटन पुलिस प्रमुख जेम्स टर्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 40 साल के आंद्रे लॉन्गमोर को अरेस्ट किया है. उन्होंने कहा कि गोलीबारी 8,500 लोगों की आबादी वाले शहर हैम्पटन के एक उपखंड में हुई है.
टर्नर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि लॉन्गमोर हैम्पटन का निवासी है, लेकिन अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि उसने वारदात को अंजाम क्यों दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी फायरिंग के बाद करीब 5 से 6 घंटे तक फरार रहा था. पुलिस ने बड़े पैमाने पर कई जगहों पर दबिश दी. आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गईं.
अमेरिका में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है. हाल के दिनों में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिनमें अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं. करीब 11 दिन पहले पेंसिलवेनिया काउंटी (प्रांत) के फिलाडेल्फिया में भी इसी तरह की घटना हुई थी. इसमें 8 लोगों को गोली लगी थी, जिसमें से 4 की मौत हो गई है. घायल होने वालों में 2 बच्चे भी शामिल थे. तब भी इस बात का पता नहीं चल सका था कि आरोपी ने फायरिंग क्यों की?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











