
UPTET Exam 2021: जानें कब होगी यूपीटीईटी परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने दी ये जानकारी
AajTak
UPTET Exam 2021 Date: CTET एग्जाम 16 दिसंबर से शुरू होकर 13 जनवरी तक चलेंगे. टीईटी के साथ सीटीईटी की परीक्षा में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बैठते हैं. ऐसे में टीईटी के लिए तारीख तय करना बड़ी चुनौती है.
UPTET Exam 2021: यूपीटीईटी एग्जाम को पेपर लीक होने के कारण 28 नवंबर को रद्द कर दिया गया था. इसके बाद परीक्षा को एक माह के अंदर आयोजित कराने की बात कही गई थी. कैंडिडेट को यूपीटीईटी एग्जाम डेट जारी होने का इंतजार है. एग्जाम डेट कें संबंध में 'आजतक' से बातचीत में बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि परीक्षा की तारीखों का जल्द ऐलान होना है. लेकिन नए प्रश्न पत्र के लिए नई सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस का चयन किया जाना है, इसलिए थोड़ा वक्त लग रहा है लेकिन जल्द परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जाएगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












