
UPTET 2021: यूपी टीईटी परीक्षा पर फिर संकट, क्या दोबारा कैंसिल हो सकता है एग्जाम?
AajTak
UPTET 2021: उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है. राज्य में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा. इसके अलावा कक्षा 10वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं.
UPTET 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा एक बार फिर संकट में है. परीक्षा पहले 28 नवंबर को आयोजित की जानी थी जिसे पेपर लीक के चलते रद्द कर दिया था. एग्जाम अब 23 जनवरी को आयोजित किया जाना है जिसकी तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर पूरी हो चुकी हैं. बोर्ड उम्मीदवारों के नये एडमिट कार्ड 12 जनवरी से जारी करने वाला है जिसकी मदद से कैंडिडेट्स एग्जाम में शामिल हो सकेंगे. हालांकि, राज्य में बढ़ रहे कोरोना के खतरे को देखते हुए परीक्षा पर एक बार फिर संशय शुरू हो गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












