
UPTET 2021: मई में शुरू होंगे यूपी टीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, इस तारीख को होंगे एग्जाम
AajTak
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लोगों का इंतजार खत्म हो गया है. UPTET परीक्षाओं का ऐलान कर दिया गया है. UPTET 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 मई से आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर शुरू होगा.
उत्तर प्रदेश शिक्षा पात्रता परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो चुका है. लंबे समय से उम्मीदवार परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे थे. राज्य प्राधिकरण द्वारा जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षाएं 25 जुलाई, 2021 को आयोजित की जाएंगी. UPTET 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 मई से आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर शुरू होगा. आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 1 जून 2021 है. UPTET परीक्षा दो पेपर I और II के लिए दो शिफ्टों में आयोजित की जाती है. UPTET पेपर- I उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 1-5 के शिक्षक बनने की योजना बनाते हैं. दूसरी ओर, UPTET पेपर- II उन उम्मीदवारों के लिए है जो 6-8 कक्षा के शिक्षक बनना चाहते हैं. परिणाम और अधिसूचना की महत्वपूर्ण जानकारी UPTET 2021 परीक्षा के परिणाम 20 अगस्त को घोषित किए जाने हैं. UPTET 2020 के लिए विस्तृत अधिसूचना 11 मई 2021 को जारी की जाएगी.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











